फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First Navratri and now meat shops remain closed from today until 26th to protect fighter jets from bird hits

काशी में नो मीट जोन: नवरात्र और फाइटर जेट्स को लेकर बंद रहेंगी मांस की दुकानें, वध भी प्रतिबंधित; बना दायरा

Sun, 11 Oct 2026 08:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 11 Oct 2026 08:17 AM IST
सार

वाराणसी में पहले नवरात्र और अब फाइटर जेट्स को बर्ड-हिट से बचाने के लिए 26 अक्तूबर तक मांस की दुकानें बंद रहेंगी। काशी विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर और नमो घाट के 30 किलोमीटर दायरे में मांस की बिक्री और पशु वध पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
First Navratri and now meat shops remain closed from today until 26th to protect fighter jets from bird hits
जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अगले 16 दिन तक शहर में सभी मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। पहले नवरात्र फिर एयर शो के दौरान आने वाले फाइटर जेट्स को बर्ड-हिट से बचाने के लिए 11 से 26 अक्तूबर तक दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम ने आदेश श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रख जारी किया है। शासनादेश के तहत किसी भी धार्मिक स्थल या मंदिर के 500 मीटर के परिक्षेत्र में, निगम सदन के प्रस्ताव के अनुपालन में श्री काशी विश्वनाथ धाम को केंद्र मानकर दो किलोमीटर की परिधि में मांस की बिक्री, उपयोग और पशु वध पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

विज्ञापन


पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में 11 से 19 अक्तूबर तक शहर की सभी मांस, मछली और मुर्गी की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। बताया कि इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर काशी के नमो घाट पर एरियल डिस्प्ले-2026 को शासन ने 'स्टेट इवेंट' घोषित किया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और भी बढ़ा दी है। 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले एयर शो के लिए नमो घाट के 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 से 26 अक्तूबर तक मांस-मछली की बिक्री और कटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, इस एक हफ्ते के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों की गतिविधियों को रोकने के लिए निगम विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगा। नदी के गहरे जल क्षेत्रों में प्रभावी बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed