फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   first Divyang T 20 cricket tournament of up to be held in Varanasi from 4 october CM Yogi adityanath will inaugurate

राष्ट्रीय स्तर की टीमें लेंगी हिस्सा: वाराणसी में होगा यूपी का पहला दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Sun, 26 Sep 2021 02:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Sep 2021 02:37 PM IST
सार

चार से सात अक्तूबर तक वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम में होने वाली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की छह टीमें हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन
first Divyang T 20 cricket tournament of up to be held in Varanasi from 4 october  CM Yogi adityanath will inaugurate
वाराणसी में चार अक्तूबर से दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश में पहली बार दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। चार से सात अक्तूबर तक वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान 10 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।  

विज्ञापन


उक्त जानकारी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कचहरी स्थित सर्किट हाउस के सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता में दी। बताया कि टी-20 क्रिकेट में प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया जाएगा। इस दौरान पैरालंपियन खिलाड़ियों को भी स्टेडियम में सम्मानित किए जाने की भी तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


पदक जीतकर काशी लौटे खिलाड़ी का सम्मान 
राष्ट्रीय सीनियर पुरूष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे काशी पहुंचे चौबेपुर के मुक्केबाज अभिषेक यादव का स्वागत कोच और खिलाड़ियों ने शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर किया। कर्नाटक के वेल्लारी जिले में हुई प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अभिषेक का मुकाबला पूर्व ओलंपियन शिव थापा से हुआ था। जिसमें अभिषेक तेज तर्रार और अनुभवी थापा के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः ओवैसी ने कहा सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, अब्बा जान पर दिया बयान

अभिषेक इससे पहले 2016 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी में स्वर्ण, 2018 के सीनियर नेशनल में रजत पदक और  2019 में कांस्य पदक जीत चुके है। करियर का चौथा पदक जीतने के बाद कैंट पहुंचे मुक्केबाज अभिषेक का स्टेशन पर उनके पूर्व कोच दिलीप सिंह सहित अन्य मुक्केबाजों ने स्वागत किया। 

फिट इंडिया के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

नेहरू युवा केंद्र की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (ललित कला संकाय) भारत माता मंदिर से फिट इंडिया 2.0 अभियान के तहत युवाओं ने दौड़ लगाई। विकास खंडों के राष्ट्रीय स्वयं सेवक युवा, नागरिक सुरक्षा संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी सहित अन्य कई संगठनों के 170 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

भारत माता मंदिर से फिट इंडिया फ्रीडम रन को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया के गांधी अध्ययन पीठ, सिगरा थाना होते हुए वापस भारत माता मंदिर पर दौड़ खत्म हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed