फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First crop of paddy offered to mother Annapurna farmers know its importance in varanasi

मां अन्नपूर्णा को किसानों ने अर्पित की पहली फसल धान की बालियां, जानें इसका महत्व

Sun, 20 Dec 2020 11:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Dec 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
First crop of paddy offered to mother Annapurna farmers know its importance in varanasi
मां अन्नपूर्णा को महिलाओं ने अर्पित की धान की बालियां। - फोटो : अमर उजाला।

अन्न की देवी कही जाने वाली मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत का आज समापन हो गया। 17 दिन, 17 गांठ और 17 धागे का यह कठिन महाव्रत का रविवार को समापन हुआ। इस कठिन व्रत में एक समय ही फलहार करते हैं।

विज्ञापन

मंदिर उपमहन्त शंकर पूरी मंगल बेला में मां को स्नान कराया। फिर धान से भव्य श्रृंगार कर आम भक्तों के लिे दर्शन के लिए पट खोल दिए। मां का दरबार धान की बालियों से सजाया गया। ये धान की बालियां के रूप में पूर्वांचल के किसान अपने खेत की पहली फसल मां को अर्पित कर आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन



ऐसा माना गया है कि जहां भगवान शंकर ने खुद मां के आगे अन्न की भिक्षा मांगी थी। उसके बाद से अन्न की कमी नहीं पड़ी। यही धान की बाली दूसरे दिन प्रसाद रूप में भक्तों को वितरित किया जाता है, जिसे अपने अन्न के भंडार में रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंत रामेश्वपुरी ने बताया कि इस इस महाव्रत से किसी भी तरह का दुख कष्ट दूर हो जाता है, खुशहाली बनी रहती  है। मां भगवती से कामना करता हूं कि इस वैश्विक महामारी से जल्द से जल्द कष्ट दूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed