फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   First consignment of oxygen reached Varanasi from Bokaro, oxygen supply started in Kovid hospitals from night itself

बोकारो से वाराणसी पहुंची ऑक्सीजन की पहली खेप, रात से ही कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू

Fri, 23 Apr 2021 10:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 23 Apr 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
First consignment of oxygen reached Varanasi from Bokaro, oxygen supply started in Kovid hospitals from night itself
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
वाराणसी में ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे शहर को जल्द ही राहत मिलने वाली है। ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की जान नहीं जाएगी।  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की पहल पर बोकारो स्थित ऑक्सीजन प्लांट से एक टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन की पहली खेप बृहस्पतिवार देर रात वाराणसी के रामनगर पहुंची। वहीं रात से ही कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन


ऑक्सीजन की खेप में कोई बाधा नहीं आए इसके लिए डीएम के साथ ही पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश भी फोर्स के साथ ऑक्सीजन टैंकर की निगरानी में लगे रहे। बीच रास्ते में संबंधित थानों की पुलिस ऑक्सीजन टैंकर को पास कराने में लगी रही। यही वजह रहा कि 12 घंटे में ही ऑक्सीजन टैंकर बोकारो से वाराणसी पहुंच सकी। 
विज्ञापन


रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मेडिटेक प्लांट बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बंद हो जाने के बाद ऑक्सीजन की सप्लाई थम गई थी। इसके चलते कोविड अस्पतालों में हाहाकार मच गया था। कुछ अस्पताल में तो मरीजों को बाहर तक निकाल दिया गया था। संकट की इस घड़ी को दूर करने के लिए डीएम कौशल राज शर्मा ने कमान संभाली और ऑक्सीजन की किल्लत को काफी हद तक दूर किया। जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक कोविड मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलना शुरू हो जाएगा और वेटिंग में लगे मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड मुहैया होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed