काबा से काशी लौटा हाजियों का पहला जत्था, अपनों को देख खुशी से छलक गईं आखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदीने से हज का मुकद्दस सफर करके आने वाले हाजियों का पहला जत्था सोमवार को शाम 4:10 बजे बाबतपुर पहुंचा। मुबारकपुर निवासी फि रोज अहमद पहले हज यात्री रहे जो विमान से निकलकर बाहर टर्मिनल में पहुंचे। हाजियों के खैरमकदम के लिए काफी संख्या में उनके परिजन पहले से ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। हाजियों को देखकर परिजनों की आंखें छलक उठीं।
मदीना से काशी पहुंचे 160 हज यात्रियों के पहले जत्थे को एयर इंडिया का विमान एआई 5354 शाम को 4:10 बजे लेकर बाबतपुर पहुंचा। हाजियों का दूसरा जत्था अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से 7:50 बजे पहुंचा। वाराणसी के 73, इलाहाबाद के 87 और बाकी पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के हज यात्री शामिल रहे। हाजियों के आगमन के पूर्व ही काफी संख्या में उनके परिजन भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।
हर किसी को अपनों से मिलने की खुशी थी। हज का मुबारक सफ र कर वतन लौटने वाले हाजियों का लोगों ने फू लों से खैरमकदम किया। उन्हें मुबारकबाद पेशकर दुआएं लीं। विमान से उतरने पर हाजियों का स्वागत गुलाब के फू ल भेंट करके किया। एयरपोर्ट के बाहर निकल कर अपनों को देखते ही हाजी खुशी से रो पड़े तथा गले लगाया और बारी-बारी कर सभी से गले मिलते रहे।
एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों व रिश्तेदारों को हाजियों ने खजूर भेंट किया। एयरपोर्ट के बाहर इंतजार में रिश्तेदारों ने गर्मजोशी से हाजियों का स्वागत किया। इस दौरान हाजियों ने रजाकार व अन्य लोगों के बीच आबे जमजम व खजूर बांटे।
इसके बाद कोई निजी तो कोई किराये की गाड़ी से अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गया। हाजियों की खिदमत के लिए हाजी रईस अहमद, अकबर अली, सलमान, मो. अली पप्पू, तारिक हसन खान, मौलाना रेयाज कादरी, अजफर खां, डॉ. नदीम, डॉ. अमीन, रेयाज, डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद, हाजी वसीम आदि मौजूद रहे।