फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing on youth bullet passed by his near head crook ran away by Scorpio in varanasi

वाराणसी: थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने चाऊमीन खा रहे युवक को मारी गोली, कनपटी को छूकर निकली

Mon, 21 Jun 2021 11:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Jun 2021 11:26 PM IST
सार

वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के सरैया सराय गांव में यह घटना हुई है। एक युवक रविवार की शाम को दुकान पर बैठा था, जहां स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें युवक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
Firing on youth bullet passed by his near head crook ran away by Scorpio in varanasi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिंधोरा थाना से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित फास्ट फूड दुकान पर सोमवार अपराह्न चाऊमीन खा रहे एक युवक के ऊपर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान युवक की कनपटी को छूते हुए गोली निकल गई। चुनावी रंजिश में हुई मारपीट के दौरान गोली का छर्रा लगने से घायल युवक को आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


तीन राउंड फायरिंग के बाद बदमाश असलहा चमकाते हुए भाजपा झंडा लगी स्कार्पियो में सवार होकर जौनपुर की ओर भाग निकले। उधर, बदमाशों की तलाश में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने तीन टीमें गठित की है। इस दौरान कुछ युवकों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सिंधोरा क्षेत्र के सराय शेखलार्ड निवासी विमल सिंह उर्फ भोतू सिंह 36 अपने दोस्तों के साथ सिंधोरा चौराहे से 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर चाऊमीन खा रहा था। तभी लगभग तीन बजे जौनपुर की ओर से स्कार्पियो से नकाबपोश तीन युवक पहुंचे और गालीगलौज करते हुए विमल से मारने-पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Firing on youth bullet passed by his near head crook ran away by Scorpio in varanasi
फायरिंग में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान दुकान पर रखे पलटा से विमल सिंह के सिर पर कई वार कर घायल कर दिया। यह देख अन्य लोगों ने जब विरोध जताया और विमल ने हिम्मत बांधी तो युवकों में एक ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली दुकान के दीवार में तो एक गोली विमल की कनपटी को छूते हुए निकल गई।

इस दौरान बदमाशों संग हाथापाई में एक बदमाश का नकाब निकल गया, जिसे विमल ने पहचान कर शोर मचाने लगा तो बदमाश भाजपा झंडा लगी स्कार्पियो से जौनपुर की ओर भाग निकले। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। लहूलुहान हाल में विमल को और उसके एक साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा, एएसपी नीरज पांडेय, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय मौके पर पहुंचे और वारदात की तफ्तीश में जुटे। घायल विमल के मुताबिक हमलावरों में मरूई निवासी मोनू मिश्रा भी शामिल है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अमित कुमार वर्मा ने बताया कि चुनावी रंजिश में फायरिंग और मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

दोस्त ही बना जान का दुश्मन

फायरिंग और मारपीट की घटना को लेकर बाजार में दहशत का माहौल रहा। आसपास के लोगों ने बताया कि हमलावर कहीं दूर के नहीं बल्कि गांव के ही निवासी हैं। जिस मोनू मिश्रा पर आरोप है कि विमल पर जानलेवा हमला कराया, पहले दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। जिला पंचायत चुनाव के दौरान दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई और मनमुटाव इस कदर कि देख लेने की धमकी तक दी गई थी। पिछले कई दिनों से दोनों में टकराहट हो रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed