फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing on business board president

व्यापार मंडल अध्यक्ष पर की फायरिंग

Sun, 27 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Firing on business board president
मड़ियाहूं कस्बे के मोहल्ला कजियाना में रविवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर एक मनबढ़ युवक ने फायरिंग कर दी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए ।
विज्ञापन

गड़ही मोहल्ला निवासी राशिद हाशमी रात करीब 8.30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। आरोप है कि वह कजियाना मोहल्ले के हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे कि भंडरिया टोला निवासी एक युवक रोक लिया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से राशिद पर तीन फायर कर दिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को असलहे के साथ पकड़कर कोतवाली ले आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि आरोपी युवक पकड़ा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed