फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing in varanasi two women shot seriously injured admitted in bhu trauma center

वाराणसी में दो महिलाओं को मारी गोली: मछली की दुकान के विवाद में दिया वारदात को अंजाम, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
सार

वाराणसी में देर रात दो महिलाओं को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिलाओं को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Firing in varanasi two women shot seriously injured admitted in bhu trauma center
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चितईपुर के मलियान बस्ती में रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को गोली मार दी। एक की बांह में तो दूसरे की पीठ में गोली लगी। लहूलुहान हाल में दोनों महिलाओं को पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मछली की दुकान लगाने के विवाद में गोली मारी गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दो टीमें गठित की गई।

विज्ञापन


चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी मार्ग स्थित मलियान बस्ती निवासी सुनील की पत्नी सुनीता सोनकर(32) की चितईपुर चौराहे के पास मछली की दुकान है, ठीक बगल में ही सीमा भी दुकान लगाती है। इस बात को लेकर सीमा और सुनीता के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं।
विज्ञापन


शाम को सीमा के बेटे मोहन सोनकर से सुनीता का विवाद हुआ था तो मोहन ने देख लेने की धमकी दी थी। रात ग्यारह बजे के बाद सुनीता अपने पड़ोसी रीता देवी(42) के साथ स्कूटी से घर की ओर आ रही थी। घर के पास पहुंची ही थी कि सफेद रंग की अपाचे बाइक से काला गमछा बांधे दो युवक आए और पीछे बैठे बदमाश ने सुनीता को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम बदमाशों के पीछे गई

गोली से बचने को भागते समय सुनीता को पीठ में गोली लगी और वहीं रीता के दाहिने बांह से गोली आर-पार हो गई। फायरिंग के बाद बदमाश हाईवे की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर वारदात स्थल पर पहुंचे चितईपुर थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने घायल दोनों महिलाओं को बीएचयू ट्रामासेंटर भिजवाया। पुलिस की एक टीम तत्काल बदमाशों के पीछे लगाई गई। घायल सुनीता के अनुसार मोहन ने ही गोली मारी है।

पुरानी रंजिश का लग रहा मामला

डीसीपी काशी अमित कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। यह पता किया जा रहा है कि बदमाश किस तरफ से आए थे और वारदात के बाद किस रास्ते से भागे हैं। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश में ही गोली मारी गई है, दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed