फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firing in varanasi miscreants shot youth after group clash in Durgakund area admitted in bhu trauma center

वाराणसी: हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी को मारी गोली, संतोषी माता मंदिर कमेटी के आरोपी सचिव समेत दो को मारपीट कर घायल किया

Mon, 19 Jul 2021 02:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jul 2021 02:10 AM IST
सार

हिंदू युवा वाहिनी के महामना मदन मोहन मालवीय मंडल के उपाध्यक्ष को गोली लगने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, प्रबंध कमेटी के सचिव और भाजपा नेता के घायल होने की सूचना पर राज्यमंत्री समेत कई पदाधिकारी पहुंचे।

विज्ञापन
firing in varanasi miscreants shot youth after group clash in Durgakund area  admitted in bhu trauma center
बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर थाना के दुर्गाकुंड क्षेत्र में रविवार शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। खोजवां स्थित संतोषी माता मंदिर के पुराने विवाद में रविवार रात पुजारी अभिषेक पांडेय 30 वर्ष को गोली मार दी गई। इस दौरान फायरिंग के आरोपी मंदिर प्रबंध कमेटी के सचिव अतर सिंह 45 वर्ष और उसके भाई राजबहादुर सिंह 40 वर्ष को मंदिर के पुजारी और मुहल्ले के आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट घायल कर दिया। भेलूपुर पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के महामना मदन मोहन मालवीय मंडल के उपाध्यक्ष को गोली लगने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, प्रबंध कमेटी के सचिव और भाजपा नेता के घायल होने की सूचना पर राज्यमंत्री समेत कई पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


एहतियातन इलाके में एक गाड़ी पीएसी और भेलूपुर सहित लंका थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि गोली से घायल अभिषेक खतरे से बाहर है। पूजा पाठ और प्रबंधक कमेटी के सचिव के बीच मारपीट और फायरिंग मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा के शक्तिनगर में संतोषी माता मंदिर के ट्रस्टी व भाजपा नेता अतर सिंह और उनके भाई राजबहादुर सिंह की मंदिर के पुजारी रमाकांत पाठक के बीच पिछले चार-पांच साल से विवाद चला आ रहा है। लगभग रात 8 बजे ट्रस्ट के सचिव राजबहादुर सिंह मंदिर में गए और पुजारी अभिषेक पांडेय से विवाद कर लिया।

मारपीट के दौरान राजबहादुर सिंह की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई अतर सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। अभिषेक पांडेय के बाएं बांह में गोली जा लगी। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अतर सिंह के भाई राज बहादुर सिंह संस्कृत यूनिवर्सिटी में कर्मचारी हैं।

घायलावस्था में कहा कि मंदिर में अवैध तरीके से लोग गांजा और जुआ खेलते हैं। महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की जाती है। देर शाम एक महिला से मंदिर के पुजारी ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारापीटा गया। 

मूक दर्शक बनी रही पुलिस, जमकर हुई नारेबाजी

firing in varanasi miscreants shot youth after group clash in Durgakund area  admitted in bhu trauma center
मौके पर भेलूपुर, लंका थाने की फोर्स मौजूद रही। - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक की भूमिका में रही। स्थिति ऐसी हो गई कि कार्यकर्ताओं के हुजूम को संभालना पुलिसकर्मियों के लिए मुश्किल हो गया। मौके पर भेलूपुर, लंका थाने की फोर्स मौजूद रही। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार, एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी को हालात काबू करने में पसीने छूट गए। 

firing in varanasi miscreants shot youth after group clash in Durgakund area  admitted in bhu trauma center
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे  राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीष सिंह भोला ने कहा कि  महामना मंडल के उपाध्यक्ष को गोली लगी है। मेरी तबीयत खराब होने के कारण मौके पर पदाधिकारियों को भेजा। हिंदू युवा वाहिनी सदैव पीड़ित के साथ खड़ी रहती है। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि  भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की सूचना पर मौके पर गया था। पता चला कि दो पक्षों में मारपीट हुई है तो वापस चला आया।  

चार राउंड फायरिंग से दहला खोजवा

इलाके में चार राउंड फायरिंग से इलाका दहल उठा। पहले अफवाह उड़ा कि अतर सिंह को गोली लगी बाद में मालूम चला कि पुजारी अभिषेक पांडेय को गोली लगी है। पुजारी रवि आदि ने बताया कि अतर सिंह लाइसेंसी पिस्टल लेकर धमकाता रहता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed