{"_id":"5e2a8b178ebc3e4b3d60fc45","slug":"firing-in-jaitpura-area-in-varanasi-narrow-sweepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः सुबह-सबेरे जब अचानक चली गोली तो फिर मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः सुबह-सबेरे जब अचानक चली गोली तो फिर मच गया हड़कंप
Fri, 24 Jan 2020 12:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
आरोपित को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के कमलगड़हा के समीप शुक्रवार की सुबह अचानक हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पता चला कि एक बदमाश ने नगर निगम के सफाई कर्मी श्यामू को लक्ष्य कर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायर मिस होने से शामू बाल-बाल बच गया। बदमाश को फायरिंग करते देख मौके पर मौजूद लोगों ने घेर कर उसे और उसके साथी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तमंचे के साथ पकड़े गए बदमाश और उसके दोस्त से पुलिस जैतपुरा थाने में पूछताछ कर रही है। उधर, फायरिंग में बाल-बाल बचे श्यामू ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। संयोग अच्छा था, इस वजह से वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन