फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing at SP leader house in varanasi Attackers came by motorboat murder case against five named

सपा नेता के घर फायरिंग: मोटरबोट से आए थे हमलावर, पांच नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस; पुलिस पर भी उठे सवाल

Mon, 01 Jul 2024 10:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 10:32 AM IST
सार

Varanasi News: सपा नेता और हिस्ट्रीशीटर के घर पर फायरिंग की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। दशाश्वमेध की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई। लोगों ने बताया कि बदमाश धारदार हथियार से भी लैस थे।

विज्ञापन
Firing at SP leader house in varanasi Attackers came by motorboat murder case against five named
परिवार के लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील श्री काशी विश्वनाथ धाम से चंद कदम की दूरी पर मीर घाट निवासी दशाश्वमेध थाने के हिस्ट्रीशीटर और सपा नेता के घर असलहे और धारदार हथियारों से लैस होकर 18 से 20 लोगों ने हमला बोला। मोटर बोट से आए हमलावरों की तकरीबन आठ राउंड फायरिंग और धारदार हथियार से किए गए वार में छह वर्ष का एक बच्चा सहित छह लोग घायल हुए हैं। वारदात की वजह पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटनास्थल पर एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। मीर घाट निवासी विजय यादव उर्फ विज्जू ने बताया कि उससे गुंडा टैक्स की मांग की जा रही थी। गुंडा टैक्स न देने पर रविवार की दोपहर लगभग एक बजे रामघाट का गोविंद यादव, सूजाबाद पड़ाव का साहिल यादव, मच्छोदरी में रहने वाला पूर्व पार्षद अंकित यादव, शीतला गली निवासी सगे भाई शिवम शर्मा व शोभित शर्मा और 12 अज्ञात लोग असलहे और धारदार हथियार से लैस होकर उसके घर में घुसे। 
विज्ञापन


फायरिंग में परिवार के छह वर्षीय बच्चे निर्भय यादव की दायीं जांघ में गोली लगी है। किरन यादव व दिनेश यादव के पैर में गोली लगी है और उसकी पत्नी रंजनी यादव के सिर में चोट लगी है। धारदार हथियार से किए गए हमले में परिवार के उमेश यादव और शुभम उर्फ गोलू यादव भी घायल हुए हैं। घायलों का उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त के साथ ही कमिश्नरेट के काशी जोन के अन्य आला अफसर मौके पर पहुंचे। संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। 

इस संबंध में डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दशाश्वमेध थानाध्यक्ष को दिया गया है।

Firing at SP leader house in varanasi Attackers came by motorboat murder case against five named
फायरिंग के बाद सपा नेता के घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों की ओर पैदल भागे आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर मोटरबोट से आए थे। हमले के बाद सभी गंगा घाटों की ओर से पैदल भागे हैं। भागने के दौरान गोविंद यादव पिस्टल, कारतूस और एक मैगजीन के साथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पीटकर दशाश्वमेध थाने की पुलिस को सौंप दिया। गोविंद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंद के भाई कल्लू यादव को दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है।

संवेदनशील क्षेत्र में फायरिंग से पुलिस पर सवाल
मीर घाट स्थित घटनास्थल श्री काशी विश्वनाथ धाम से चंद कदम की दूरी पर है। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों के तैनात रहने के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के कर्मी भी भ्रमण करते रहते हैं। 

सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील क्षेत्र में दुस्साहसिक तरीके से की गई फायरिंग और हमले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, फायरिंग और हमले के बाद बदमाशों की भगदड़ से विश्वनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं में भी भय का माहौल व्याप्त हो गया था।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पुराना सीसीटीवी फुटेज
विजय यादव के घर पर फायरिंग और हमले की घटना के बाद सोशल मीडिया में तीन-चार दिन पुराना सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई। कॉल रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से यह सामने आया कि विजय यादव के एक बेटे ने अपने साथियों के साथ सूजाबाद पड़ाव निवासी साहिल के घर जाकर अभद्रता की थी। 

इसके बाद साहिल ने पुलिस को तहरीर दी थी। कार्रवाई नहीं हुई तो उसने अपने दोस्तों के साथ विजय के घर में घुसकर हमला किया। उधर, विजय यादव का पुलिस अफसरों से कहना था कि हमला करने वाले मनबढ़ों के संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Firing at SP leader house in varanasi Attackers came by motorboat murder case against five named
घायल महिला और युवक। - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों में दर्शन पूजन कराता है बेटा
विजय यादव ने बताया कि उसका बेटा दर्शनार्थियों को काशी के मंदिरों में दर्शन-पूजन कराकर अपनी आजीविका चलाता है। उसके साथ गत 26 जून को मारपीट की गई। पुलिस से शिकायत करने पर विश्वनाथ मंदिर परिसर में 28 जून को सुमित के साथ मारपीट की गई। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर हमलावरों का हौसला बुलंद हुआ और उन्होंने घर में घुसकर हमला किया।

सपा जिलाध्यक्ष ने हालचाल लेकर सुरक्षा की मांग की
विजय यादव के घर में हुए हमले की जानकारी पाकर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। सुजीत ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। सुजीत ने बताया कि पुलिस आयुक्त को फोन कर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही विजय यादव और उनके परिवार की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed