फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fireworks broke out as soon as Atul Rai MP was sworn in from Ghosi seat of Mau

मऊ की घोसी सीट से सांसद अतुल राय के शपथ लेते ही सर्मथकों का उत्साह सातवें आसमान पर

Fri, 31 Jan 2020 06:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 31 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Fireworks broke out as soon as Atul Rai MP was sworn in from Ghosi seat of Mau
सांसद अतुल राय द्वारा संसद सदस्य की शपथ लेने के बाद मऊ में खुशी व्यक्त करते समर्थक - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी के मऊ की घोसी संसदीय सीट से सांसद अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय ने शुक्रवार को लोकसभा सदस्य के रूप में सदस्यता ली। इसके लिए राय को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पैरोल प्रदान किया था।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण के बाद बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अतुल राय ने शपथ ग्रहण करते ही बसपा नेताओं और उनके समर्थकों ने मऊ नगर के बलिया तिराहा स्थित कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

 

 

Fireworks broke out as soon as Atul Rai MP was sworn in from Ghosi seat of Mau
बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते अतुल राय के समर्थक व बसपा नेता - फोटो : amar ujala
साथ ही नगर भीटी चौराहे पर मौजूद डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि ये संविधान की जीत है आज हमारे नेता ने संसद में शपथ ली। सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और जल्द ही सांसद जेल से बाहर भी होंगे।

बताते चलें कि अतुल राय फिलहाल रेप के एक मामले में जेल में बंद हैं। इस दौरान मुख्य रूप से बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू,राजविजय, संजय सागर,ललित अकेला सहित काफी संख्या में बसपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed