फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firecrackers increase bad smell, disease and animosity

Varanasi News: पटाखों से बढ़ती है दुर्गंध, बीमारी और वैमनस्य

Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers increase bad smell, disease and animosity
पटाखों से बढ़ती है दुर्गंध, बीमारी और वैमनस्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दीपावली दीयों का त्योहार है और पटाखे जलाकर इसे मातम का त्योहार ना बनाएं। कुछ लोगों ने मनोरंजन के लिए इस पटाखे को पर्व और धर्म से जोड़ दिया है। पटाखे से दुर्गंध, बीमारी, हिंसा और वैमनस्य ही बढ़ता है लिहाजा बच्चों के साथ ही बड़ों को भी इस दिशा में सक्रिय होना पड़ेगा।

ये बातें ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चला रही संस्था सत्या फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने मंगलवार को भेलूपुर में प्रेसवार्ता में कहीं। चेतन उपाध्याय ने कहा कि पटाखा किसी भी धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता। जब देश की हरियाली 33% थी, उस समय पेड़-पौधे, शोर और वायु प्रदूषण को सोख लेते थे मगर आज बनारस की हरियाली 1% से भी कम है। यह एक दिन का शौक हमें बहुत ज्यादा आतंकित और प्रताड़ित कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक दीपावली की रात केवल दो घंटे यानी रात 8 से 10 तक ही आतिशबाजी की जा सकती है। अगर नियमों का पालन ठीक ढंग से हो जाए तो प्रदूषण भी कम होगा और शोर के विरोध में हिंसा कम होने से पुलिस और न्यायालय का बोझ भी नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article