फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   firecrackers blast during immersion procession 12 people injured in bhadohi

विसर्जन जुलूस में अचानक ब्लास्ट: पटाखे फटने से 12 लोग घायल, सड़क पर बिकरीं उंगलियां; दो की हालत गंभीर

Wed, 21 Oct 2026 12:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 21 Oct 2026 12:35 PM IST
सार

भदोही में विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटाखा विस्फोट में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने से उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
firecrackers blast during immersion procession 12 people injured in bhadohi
मौके पर लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले में चौरी बाजार के स्टेशन रोड पर विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस में पटाखों के विस्फोट से 12 लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद जुलूस में अफरातफरी मच गई। घायलों को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल शुभम विश्वकर्मा व एक अन्य को वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बोरी में पटाखा रखा गया था, चिंगारी से बोरी में आग लग गई, इसके बाद उसमें रखा पटाखा एक-एक कर ब्लॉस्ट होने लगा।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मंगलवार को चौरी बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी। शुभम विश्वकर्मा (20) पुत्र जयप्रकाश और अन्य लड़के अपनी कमर में पटाखा रखकर रास्ते में बजाते जा रहे थे। इसी दौरान शुभम का झोला अचानक फट गया, जिससे विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन


विस्फोट इतना तेज था कि कई लोग घायल हुए। इस दौरान सड़क पर कुछ लोगों की हथेली की तीन उंगलियां उखड़कर पड़ी दिखीं। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शुभम व दो गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं अन्य लोगों का भदोही के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब लड़के पटकउवा बम बजा रहे थे। इस बीच एक युवक के झोले में रखा बम अचानक फट गया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुभम की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed