फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in slums hut calf and millions worth of goods burnt in Varanasi

वाराणसी: आग से झुग्गियों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान और बछड़ा जलकर राख

Sat, 06 Mar 2021 03:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Mar 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Fire in slums hut calf and millions worth of goods burnt in Varanasi
आग के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के ढेलवरिया रेलवे लाइन के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे झुग्गी झोपड़ी में शनिवार की सुबह आग लग गई। झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने किसी प्रकार बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

विज्ञापन


मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची, लेकिन फिर भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। सुबह 11 बजे तक झोपड़ियों से आग की लपटें और काला धुआं उठ रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ढेलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे 15 वर्षों से आजमगढ़ के मूल निवासी सूबेदार, रामू, मखंचु, संदीप और प्रह्लाद परिवार के साथ झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह कर स्क्रैप व गाड़ियों का सीट कवर बनाने का काम करते हैं। शनिवार की भोर 4 बजे के करीब अचानक से झोपड़ी में आग लग गई। अंदर मौजूद लोगों ने किसी प्रकार बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ी में सीट कवर और फोम होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के जवानों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इसके बावजूद भी 11 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सकता था। इतिहात के तौर पर जैतपुरा पुलिस ने नक्खीघाट और ढेलवरिया रेलवे लाइन के बगल से जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया था।

स्कूटी और बछड़े के साथ लाखों का सामान जला
झोपड़ियों में जब आग तेजी से फैलने शुरू हुई तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए। इस दौरान रामू की झोपड़ी में रखी स्कूटी और बछड़ा समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं सूबेदार, मखंचु, संदीप और प्रह्लाद झोपड़ी में रखा टीवी, पंखा, फर्नीचर, मोबाइल, रजाई, गद्दा, चौकी समेत कपड़े जलकर नष्ट हो गए। लोगों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड समय से मौके पर पहुंच जाती तो आग पर समय रहते काबू पा लिया जाता और इतनी बड़ी क्षति नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed