{"_id":"59e4b8a84f1c1bdb538b7be0","slug":"fire-in-roadways-bus-save-passengers-by-local-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में आग लगते ही कूदकर भागा चालक, यात्रियों की शीशा तोड़कर बचाई गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में आग लगते ही कूदकर भागा चालक, यात्रियों की शीशा तोड़कर बचाई गई जान
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के केसरी सिंह चौराहा पर सोमवार दोपहर रोडवेज की बस के इंजन में अचानक आग लग गई। बस में आग लगते ही चालक कूदकर भाग निकला। लोग अपनी जान बचाने के लिए एक दूसरे को धक्का देने लगे।
घटना के बाद बाजार के लोगों ने शीशा तोड़कर किसी तरह से यात्रियों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। यदि सुनसान क्षेत्र में हादसा होता को घटना जानलेवा हो सकती थी।
अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर डिपो की बस सुबह आजमगढ़ के लिए चलती है। नियमित चलने वाली बस में हमेशा यात्रियों की भीड़ रहती है। अच्छी आमदनी देने के बाद भी रोडवेज विभाग इस पुरानी बस के स्थान पर नई बस का संचालन नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
सोमवार को सरकारी खटारा बस में 40 से अधिक यात्री बैठकर आजमगढ़ की ओर आ रहे थे। जैसे ही बस अतरौलिया थाना क्षेत्र के केसरी सिंह चौराहे पर पहुंची कि इंजन से धुआं निकला और कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया बस में आग लगते ही चालक और परिचालक कूदकर भाग गए।
घटना के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री एक दूसरे से पहले बस से निकलने के लिए एक दूसरे से बहस करने लगे। बाजार के लोग शीशा तोड़कर किसी तरह से यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया।