फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire in packaging factory losses worth crores in varanasi

वाराणसी: पैकेजिंग कारखाने में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

Wed, 07 Apr 2021 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Apr 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
fire in packaging factory losses worth crores in varanasi
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के मंडुआडीह थानां क्षेत्र के चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार की सुबह एक पैकेजिंग कारखाने में भीषण आग लग गई। आग से करोड़ों रुपये मूल्य की मशीन और कच्चा माल जल कर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग सवा पांच बजे पैकेजिंग करने वाले कारखाने में भीषण आग गई। आग धीरे-धीरे पूरे कारखाना परिसर में फैल गई। आग लगने के कारण सभी मशीनें और कारखाने में रखा कच्चा माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


कारखाने में काम कर रहे शिवपाल सिंह हेल्पर ने बताया कि सुबह वह काम कर रहा था कि अचानक कारखाने में आग गई। आग लगने की सूचना 112 को दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एफएसओ डीएन पटेल के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने लगभग 45 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारखाने के इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि यह कारखाना रेनबो पैकेजिंग के नाम से है। इस कारखाने में आग लगने दो प्रिंटिंग मशीन,दो लेमिनेशन मशीन, दो सेलेटिंग मशीन, तीन पाउचिंग मशीन व कच्चा माल जल गया है। नुकसान हुए माल व मशीन की कीमत लगभग  करोड़ों रुपये की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed