फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in Mirzapur innocent death by burning in front of mother saved second son life by jumping into flames

मिर्जापुर: मां के सामने ही जलकर मासूम की मौत, आग की लपटों में कूदकर दूसरे बेटे की बचाई जान

Tue, 24 Nov 2020 06:29 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Fire in Mirzapur innocent death by burning in front of mother saved second son life by jumping into flames
घटनास्थल पर जला पुआल। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी के मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर से सटे सिवान में मंगलवार दोपहर आग की लपटों में जलकर मासूम की मौत हो गई। सिवान में दो बच्चे खेल रहे थे तभी रहस्यमय परिस्थिति में पुआल में आग लग गई। आग की लपटें दोनों बच्चों को अपने आगोश में ले ली। पास में मौजूद मां ने जलते बच्चों को देखा तो आग की लपटों में कूद गई। किसी तरह एक बच्चे की जान तो बचा ली लेकिन दूसरे बच्चे की मौत हो गई। झुलसे मां और पुत्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस माामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Fire in Mirzapur innocent death by burning in front of mother saved second son life by jumping into flames
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मानिकपुर गांव से सटे प्राथमिक विद्यालय के पास सिवान में चंदा देवी पत्नी जितेंद्र बिंद अपने दो मासूम बच्चों पांच वर्षीय अमित व चार वर्षीय अंकुश को साथ में लेकर धान की मड़ाई करने गई थी। दोनों मासूम खेत की पुआल पर खेल रहे थे। तभी अचानक पुआल में आग लग गई। खेल के दौरान दोनों बच्चे आग से घिर गए।

पास में ही धान सटक रही मां ने जब यह देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, पर आग की लपटों से घिरा अंकुश गंभीर रूप से जल गया। बच्चों को बचाने के प्रयास में मां चंदा देवी भी झुलस गई। हादसे में चार वर्षीय अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। मां ने झुलसी हालत में ही किसी तरह अमित को बचाया। तब तक शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह आग बुझाया गया। परिजन तीनों को लेकर निजी चिकित्सालय गए। जहां चिकित्सकों ने मासूम अंकुश को मृत घोषित कर दिया। मां चंदा और पुत्र अमित का इलाज चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed