{"_id":"605d5a6ae5fe456baf14e884","slug":"fire-in-mirzapur-due-to-short-circuit-death-of-young-man-sleeping-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से मिर्जापुर में लगी आग, कच्चे मकान में सो रहे युवक की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से मिर्जापुर में लगी आग, कच्चे मकान में सो रहे युवक की जलकर मौत
Fri, 26 Mar 2021 09:22 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में आग में जलकर एक युवक की मौत हो गई। जमालपुर थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात कच्चे मकान में आग लगने से सो रहा युवक जल गया। रात में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र बियार पुत्र किशोर बियार बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर कच्चे मकान में सोया था। देर रात ढाई बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की चपेट में राजेंद्र बियार भी आ गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग बुझाकर राजेंद्र बियार को बाहर निकाला। मगर, तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन