फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in Ballia old woman dead

बलिया में आग का कहर, गृहस्थी जलती देख सदमे में आई वृद्धा की मौत, किशोर झुलसा

Thu, 25 Mar 2021 10:35 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Thu, 25 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fire in Ballia old woman dead
बकुल्हा नई बस्ती में लगी आग में जलीं झोपड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने में जानमाल की क्षति हुई है। बैरिया थाना के बकुल्हा नई बस्ती में आग से 12 झोपड़ियां जल गईं। वहीं गृहस्थी जलती देख सदमे में आई एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा रसड़ा क्षेत्र के अखनपुरा गांव में आग की चपेट में आने से एक किशोर झुलस गया और तीन बकरियां जल गईं।

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा नई बस्ती में बृहस्पतिवार को दोपहर अचानक लगी आग में 12 रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। बकुल्हा नई बस्ती निवासी कृष्णा बिंद की झोपड़ी में दोपहर में अचानक आग की लपटें उठने लगी। अभी लोग कुछ समझ पाते कि बच्चन बिंद, भुवर बिंद, रघु बिंद, सुगुल बिंद सहित कुल सात परिवारों की 12 झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से इन झोपड़ियों में रखे नकदी, जरूरी कागजात समेत गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग वाले स्थान से कुछ दूरी पर अपने मड़हे में सो रही सीता देवी (60) गृहस्थी जलती देख सदमे में आ गई। सीता देवी की थोड़ी ही देर में मौत हो गई।
विज्ञापन


काफी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की वजह से सात परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने पीड़ित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करते हुए अन्य सहयोग भी किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू बिंद, लेखपाल मोती लाल पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिए। आरोप है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अखनपुरा गांव में तीन बकरियों की मौत

रसड़ा क्षेत्र के अखनपुरा गांव में बुधवार देर रात दो झोपड़ियों में लगी आग से घर गृहस्थी जलने के साथ ही तीन बकरियां भी झुलस कर मर गईं। इस घटना में एक किशोर झुलस गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अखनपुरा निवासी जगदीश राम की झोपड़ी में ननिहाल में रह रहा उसका नाती आशु कुमार (17) पुत्र लालबचन राम सोया था। देर रात आग की तपन से आशु की नींद खुलती, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आशु को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। मौके पर पहुंचे सपा नेता वीरबल राम ने पीड़ित परिवार की मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed