फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out in market near Varanasi Cantt railway station

Varanasi News: नाइट मार्केट में आग के बाद धमाके के साथ तीन सिलिंडर फटे, सात दुकानें जलीं; मची अफरातफरी

Mon, 31 Mar 2025 08:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 31 Mar 2025 08:58 AM IST
सार

वाराणसी कैंट स्टेशन के पास नाइट मार्केट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in market near Varanasi Cantt railway station
कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी के पास लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे नाइट मार्केट में सोमवार की सुबह गैस चूल्हे से लगी आग से बड़ा नुकसान हुआ। आग की लपटों की जद में आने से सात दुकानें जल गईं। इस दौरान दो बड़े और एक छोटा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटे। दो गैस सिलिंडर में लीकेज हुआ और वह जल गए। पुलिस की सूचना पर आई अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन




ये है मामला
कैंट स्टेशन से रोडवेज मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया गया था। स्टेशन के सामने चौकाघाट फ्लाईओवर के पिलर संख्या-58 पर चौबेपुर निवासी संजय यादव की लस्सी की दुकान है। राधेश्याम सेठ के काउंटर के बाहर उनका कर्मचारी गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था। अचानक चूल्हे से उठी आग की लपटों ने काउंटर को अपनी जद में ले लिया।

विज्ञापन

तेज धमाके के साथ दो बड़े और एक छोटा गैस सिलिंडर फट गए। दो सिलिंडर में आग लग गई। यातायात पुलिस के सिपाही ने आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जहां आग लगी थी, वहां से 50 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। दुकानदार एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा आपस में कहासुनी करने लगे। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर शांति से रहने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed