{"_id":"614189378ebc3e0b145b2348","slug":"fire-broke-out-in-administrative-building-of-bareka-varanasi-many-files-were-burnt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बरेका के प्रशासनिक भवन में लगी आग, कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टला, कई फाइलें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बरेका के प्रशासनिक भवन में लगी आग, कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टला, कई फाइलें जलीं
Wed, 15 Sep 2021 11:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
बरेका में आग लगने के बाद मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) के प्रशासनिक भवन में बुधवार को यांत्रिक अभियंता कार्मिक कार्यालय में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौजूद कर्मियों और फायर कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों का कहना है कि आग से ज्यादा क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आग बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे लगी। कर्मियों ने बताया की मंगलवार की रात दीवार में लगे पंखे को बंद नहीं किया था। जिसके कारण वह गरम हो गया और शॉर्ट सर्किट की वजह निकली चिंगारी की फाइलों के ऊपर गिर गई। इस वजह से आग लग गई।
विज्ञापन
आग का धुंआ जब पहली मंजिल पर पहुंचा तो फायर अलार्म बजने लगे। जिसे सुन ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ के जवान दौड़ कर पहुंचे और आनन-फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बरेका आरपीएफ अग्निशमन अधिकारी केएन तिवारी ने अपने कर्मचारियों के साथ कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन