फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   FIR will be registered on anamika shukla in varanasi

'अनामिका' पर वाराणसी में भी होगी एफआईआर, सेवापुरी ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुई थी नियुक्ति

Sun, 07 Jun 2020 12:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
FIR will be registered on anamika shukla in varanasi
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के 25 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नियुक्ति हासिल करने वाली अनामिका शुक्ला का संबंध बनारस से भी है। सेवापुरी ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उसकी नियुक्ति तो हुई थी लेकिन उसने अभी तक कार्यभार नहीं ग्रहण किया था। अब शिक्षा विभाग की ओर से जहां सेवा समाप्ति के लिए जिला अधिकारी को पत्र लिखा गया है वहीं अनामिका के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


फर्जी पते के आधार पर नियुक्ति पाने में सफल अनामिका पर कार्यवाही के बारे में बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि अनामिका का चयन सेवापुरी ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के रूप में हुआ था। हालांकि उसने अभी तक वहां कार्यभार नहीं ग्रहण किया है। संबंधित विद्यालय से नियुक्ति से जुड़े कागजात मंगाकर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए सेवापुरी के एबीएसए को भी निर्देशित किया जा चुका है। बीएसए ने बताया कि जिले के बाकी सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात 43 शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल डेटाबेस से पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
शिक्षकों के नियुक्ति में डिजिटल डेटाबेस तैयार करने का ही परिणाम रहा कि इस तरह के फर्जीवाड़े की पोल जल्दी खुल गई। शासन की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तैनात शिक्षकों का डिजिटल डेटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद जब डिजिटल डाटा तैयार होने लगा तो एक ही साथ 25 जिलों में अनामिका के नियुक्ति की पोल खुली। अब उसके ऊपर एक के बाद एक कार्रवाई होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed