फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR will be registered if you polluted kashi vishwanath area

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास गंदगी फैलाई तो हो जाएगी मुसीबत

Fri, 08 Jun 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 08 Jun 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
FIR will be  registered if you polluted kashi vishwanath area
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास गंदगी फैलाने वालों से अब सख्ती से निबटा जाएगा। गंदगी फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश वाराणसी कमिश्नर ने दिया है। इन्होंने कहा है कि मंदिर परिक्षेत्र के दुकानदार नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी मंदिर में निरीक्षण के दौरान समुचित साफ-सफाई न पाए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। गुरुवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में जगह-जगह डस्टबिन रखे जाएं।
विज्ञापन


दुकानदारों और आम लोगों को सचेत किया जाए। मना करने के बाद भी जो दुकानदार न माने, उसका सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने के आरोप में आईपीसी की धाराओं में चालान किया जाए। साथ ही मंदिर क्षेत्र में 20 सफाई कर्मियों का टीम बनाकर 24 घंटे सफाई सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से न हो दुर्व्यवहार 
सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायत न आने पाए। जो भी पुलिसकर्मी या पैरामिलिट्री फोर्स के जवान श्रद्धालुओं से गलत व्यवहार करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने गुरुवार को यह निर्देश दिया।

वह काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रेड जोन के सभी ड्यूटी प्वाइंट चेक किए और कंट्रोल रूम को देखा। सुरक्षा कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ चौबीस घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

मंदिर परिक्षेत्र के सुंदरीकरण का काम शुरू

FIR will be  registered if you polluted kashi vishwanath area
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर योजना के तहत मंदिर परिक्षेत्र के सुंदरीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। मंदिर परिक्षेत्र में टिन शेड, पंखा, कूलर, कुर्सी, पेयजल और टॉयलेट आदि बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।

‘प्रसादम’ के लिए भी जल्द टेंडर कराने की तैयारी है। मंदिर प्रशासन का दावा है कि सावन माह तक सुंदरीकरण का काम पूरा करा लिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। 

सुंदरीकरण योजना के पहले चरण में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिहाज से बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। पराग का प्रसाद काउंटर बंद होने के बाद मंदिर परिसर की ओर से प्रसादम के लिए व्यवस्था की जा रही है।

इको फ्रेंडली केले के पत्ते से निर्मित डब्बे में मंदिर परिसर में ही प्रसादम को बेचा जाएगा। फिलहाल यूपी कॉलेज स्थित लाल पेड़े की दुकान को प्रसाद के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं दूसरी तरफ छत्ता द्वार से विश्वनाथ मंदिर तक टिन शेड और पंखे-कूलर लगाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है।

ज्ञानवापी के सामने के क्षेत्र में मस्जिद कमेटी के लोगों के विरोध के बाद काम अभी रुका हुआ है। मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए छह से अधिक टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं। 

शहर भर में चला तलाशी अभियान

FIR will be  registered if you polluted kashi vishwanath area
काशी विश्वनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के मद्देनजर गुरुवार को गंगा घाटों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों सहित भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर पुलिस सक्रिय और चक्रमण करती दिखी। इस दौरान जगह-जगह खुफिया इकाइयों के जवान भी सादे कपड़ों में तैनात दिखे।

शाम के समय एसएसपी के निर्देश पर गंगा घाटों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, होटलों, लॉजों, धर्मशालाओं सहित प्रमुख बाजारों में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed