फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fir on seven

Varanasi News: कोर्ट के आदेश पर वीडीए के जेई समेत सात पर रंगदारी, मारपीट में प्राथमिकी

Sat, 19 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
fir on seven
शिवपुर। वाराणसी विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर समेत सात लोगों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में शिवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) की अदालत के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी में जेई जयप्रकाश गुप्ता, कर्मचारी सुशील उपाध्याय, अनिरुद्ध पांडेय और सूरज यादव समेत तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिवपुर निवासी सुजीत कुमार सोनकर ने आरोप लगाया कि उनके मकान के संबंध में वीडीए ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद वह नक्शा पास कराने के लिए वीडीए कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वहां सुशील और जेई जयप्रकाश गुप्ता ने काम कराने के एवज में साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। 30 हजार रुपये एडवांस लिए गए। पीड़ित के मुताबिक, बाद में वीडीए की ओर से 8,13,433 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया, जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपये जमा किए। आरोप है कि शेष शुल्क को लेकर विवाद होने पर आरोपियों ने मकान सील करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बनाया। सुजीत का आरोप है कि 17 मार्च 2026 की शाम आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए। उनके साथ मारपीट की गई। जेब से आठ हजार रुपये निकालने, घर का सामान तोड़ने और जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने की बात भी कही है। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article