फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Google CEO Sundar Pichai FIR News: Fir filed against 18 including Google CEO Sundar Pichai in Varanasi

Google CEO: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित 18 पर मुकदमा, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक गाने को लेकर है विवाद

Fri, 12 Feb 2021 11:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Google CEO Sundar Pichai FIR News: Fir filed against 18 including Google CEO Sundar Pichai in Varanasi
सुंदर पिचाई - फोटो : SELF

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई, गायक विशाल गाजीपुरी और सपना बौद्ध सिंगर सहित 18 लोगों के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर थाने में आपराधिक षड्यंत्र रचने और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई गौरीगंज निवासी गिरिजा शंकर जायसवाल के प्रार्थना पत्र पर वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-3 के आदेश से की गई है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार गिरिजा शंकर जायसवाल के व्हाट्सएप ग्रुप पर देश विक्रेता के नाम से एक वीडियो आया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में देश बेचने सहित अन्य प्रकार की अमर्यादित बात की गई थी। वीडियो के संबंध में गायक विशाल गाजीपुरी उर्फ विशाल सिंह बादल से उन्होंने बात की कि ऐसा क्यों किया है।
विज्ञापन


यदि प्रधानमंत्री से कोई शिकायत है तो सुप्रीम कोर्ट में शिकायत करें और अगर गलत बात करेंगे तो प्रशासन आपको सजा देगा। इसी बात को लेकर गाजीपुर के नोनहरा थाना के विशुनपुरा निवासी विशाल गाजीपुरी ने उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही उनका नंबर यूट्यूब पर डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद से उनके फोन पर लगभग 8500 धमकी भरी कॉल आई और वह परेशान हो गए। गिरिजा शंकर ने बताया कि गाजीपुर स्थित एक स्टूडियो में विशाल और उसके सहयोगियों ने ऐसे ही कई अन्य आपत्तिजनक और अमर्यादित गाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में गाए हैं।

इसके साथ ही विशाल और उसके अन्य साथी हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं और उनसे रंगदारी भी मांगते हैं। प्रकरण की शिकायत एसएसपी से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो वह अदालत की शरण में गए। 

प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर ने बताया कि अदालत के आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed