फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fine charges if government employee caught tobbaco chewing in office

दफ्तर में पान-गुटखा खाते दिखे सरकारी 'बाबू' तो लगेगा इतना जुर्माना

Thu, 23 Mar 2017 06:12 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Thu, 23 Mar 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
fine charges if government employee caught tobbaco chewing in office
पान गुटखा पर मुख्यमंत्री ने लगाया है बैन - फोटो : self
पान गुटखा के लिए सीएम महंत आदित्यनाथ का आदेश बनारस के विकास भवन में गुरुवार से लागू हो गया। सीडीओ पुलकित खरे ने बताया कि पूरे विकास भवन को सीसीटीवी से लैस किया गया है। इसके जरिए नजर रखी जाएगी। जो कर्मचारी और अधिकारी पान गुटखा खाकर कार्यालय अवधि में पकड़े जाएंगे तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये और दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। तीसरी बार पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसकी नियमित मानीटरिंग की जिम्मेदारी नाजिर को दी गई है। साथ ही तीन दिन के भीतर दीवारों के कोनों से पान गुटखा के पीक का दाग हटाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन बाद पूरे विकास भवन का मुआयना किया जाएगा। इस दौरान जहां गंदगी मिली तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में सचिवालय पहुंचे। यहां उन्हें जगह-जगह पान/गुटखा/पानमसाला आदि की पीक दिखाई दी, जिसे देखकर वे बेहद नाराज हो गए। इतने नाराज कि उन्होंने तुरंत राज्य के सरकारी दफ्तरों  में पान, पान मसाला व गुटखा खाने पर बैन लगाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले सीएम  ने भाजपा के चुनावी वादे के हिसाब से राज्य में हर शहर में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने का आदेश दे दिया था। पार्टी का आरोप रहा है कि राज्य में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिछली सरकारें उदासीन रही हैं।

भाजपा नेताओं ने चुनाव में आरोप लगाया था कि राज्य में मनचलों के चलते लड़कियों को कॉलेज आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है। यहां यह भी बता दें कि राज्य में भाजपा सरकार आने के साथ ही प्रदेश भर में चल रहे अवैध स्लाटर-हाउसेस पर कार्रवाई शुरू हो गई।


 कई अवैध स्लाटर हाउस को  सील कर दिया गया है। वाराणसी से लेकर लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद और मेरठ जैसे तमाम शहरों में अवैध स्लाटर-हाउसेस पर प्रशासन का डंडा चल गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed