{"_id":"58d3bc5e4f1c1be6211a1940","slug":"fine-charges-if-government-employee-caught-tobbaco-chewing-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में पान-गुटखा खाते दिखे सरकारी 'बाबू' तो लगेगा इतना जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में पान-गुटखा खाते दिखे सरकारी 'बाबू' तो लगेगा इतना जुर्माना
टीम डि़जिटल,वाराणसी
Updated Thu, 23 Mar 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
पान गुटखा पर मुख्यमंत्री ने लगाया है बैन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पान गुटखा के लिए सीएम महंत आदित्यनाथ का आदेश बनारस के विकास भवन में गुरुवार से लागू हो गया। सीडीओ पुलकित खरे ने बताया कि पूरे विकास भवन को सीसीटीवी से लैस किया गया है। इसके जरिए नजर रखी जाएगी। जो कर्मचारी और अधिकारी पान गुटखा खाकर कार्यालय अवधि में पकड़े जाएंगे तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये और दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। तीसरी बार पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसकी नियमित मानीटरिंग की जिम्मेदारी नाजिर को दी गई है। साथ ही तीन दिन के भीतर दीवारों के कोनों से पान गुटखा के पीक का दाग हटाने का निर्देश दिया गया है।
तीन दिन बाद पूरे विकास भवन का मुआयना किया जाएगा। इस दौरान जहां गंदगी मिली तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में सचिवालय पहुंचे। यहां उन्हें जगह-जगह पान/गुटखा/पानमसाला आदि की पीक दिखाई दी, जिसे देखकर वे बेहद नाराज हो गए। इतने नाराज कि उन्होंने तुरंत राज्य के सरकारी दफ्तरों में पान, पान मसाला व गुटखा खाने पर बैन लगाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
इससे पहले सीएम ने भाजपा के चुनावी वादे के हिसाब से राज्य में हर शहर में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने का आदेश दे दिया था। पार्टी का आरोप रहा है कि राज्य में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिछली सरकारें उदासीन रही हैं।
भाजपा नेताओं ने चुनाव में आरोप लगाया था कि राज्य में मनचलों के चलते लड़कियों को कॉलेज आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है। यहां यह भी बता दें कि राज्य में भाजपा सरकार आने के साथ ही प्रदेश भर में चल रहे अवैध स्लाटर-हाउसेस पर कार्रवाई शुरू हो गई।
कई अवैध स्लाटर हाउस को सील कर दिया गया है। वाराणसी से लेकर लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद और मेरठ जैसे तमाम शहरों में अवैध स्लाटर-हाउसेस पर प्रशासन का डंडा चल गया ।