फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Finance Minister in BHU Student asked why the rupee is falling, Nirmala Sitharaman gave the correct answer

BHU में वित्तमंत्री: स्टूडेंट ने पूछा- क्यों गिर रहा है रुपया ? तो निर्मला सीतारमण ने दिया सटीक जवाब

Sun, 04 Dec 2022 01:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 04 Dec 2022 01:47 PM IST
सार

वित्तमंत्री ने आज सुबह बीएचयू में चल रहे काशी तमिल संगमम के सांस्कृतिक कार्यक्रम शिरकत की फिर छात्रों से संवाद किया। इस बीच छात्रों ने वित्तमंत्री से कई सवाल किए। छात्रों ने पूछा, आखिर डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों गिर रहा है तो वित्तमंत्री ने बड़ा ही सटीक जवाब दिया। 

विज्ञापन
Finance Minister in BHU Student asked why the rupee is falling, Nirmala Sitharaman gave the correct answer
छात्रों के साथ तस्वीर खिंचवाती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। वित्तमंत्री ने आज सुबह बीएचयू में चल रहे काशी तमिल संगमम के सांस्कृतिक कार्यक्रम शिरकत की फिर छात्रों से संवाद किया। इस बीच छात्रों ने वित्तमंत्री से कई सवाल किए। छात्रों ने पूछा, आखिर डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों गिर रहा है तो वित्तमंत्री ने बड़ा ही सटीक जवाब दिया। वित्तमंत्री ने कहा- रूपया गिर नहीं रहा है, ऐसी कोई बात नहीं है। हम केवल डॉलर से रुपए की तुलना कर रहे हैं। विश्व की दूसरी मुद्राओं से तुलना करने पर आपको पता चलेगा कि रुपया गिर नहीं रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के सवाल पर कहा कि यह हमारे लिए चुनौती है। लेकिन आत्मनिर्भर भारत के सपने के माध्यम से इसको भी पूरा कर लेंगे। संवाद के बाद वित्तमंत्री ने छात्रों के साथ फोटो भी खिंचवाई। 

विज्ञापन

वित्तमंत्री, शनिवार शाम गोदौलिया स्थित नाटकोट्टई गई वहां लगभग डेढ़ घंटे रहीं। वहां से पैदल ही नाट कोट की आरती के साथ हाथ में गंगा जल लेकर बाबा दरबार को पहुंची। मंदिर अर्चक टेक नारायण व नीरज पांडे ने दर्शन पूजन करवाया। बाहर आने पर बाबा को नमन कर विशालाक्षी मंदिर गईं। फिर बाबा धाम देखा। श्री विशालाक्षी मंदिर, श्री कुमारस्वामी मठ, काशी नाटकोट्म क्षत्रम, श्री चक्रलिंगेश्वर मठ और शिव मठ का भ्रमण किया। इसके साथ ही वह हनुमान घाट और दशाश्वमेध घाट सहित शहर के कुछ महत्वपूर्ण घाटों का भी भ्रमण किया और गंगा नदी में नौकायन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed