फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Film mohalla assi will be released on sixteen november

इंतजार हुआ खत्म, 16 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म मोहल्ला अस्सी

Sun, 23 Sep 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 23 Sep 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Film mohalla assi will be released on sixteen november
मोहल्ला अस्सी के एक सीन में सनी देओल के साथ साक्षी तंवर
लंबे अरसे से सेंसर बोर्ड में अटकी सनी देओल की फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। ये फिल्म 16 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म को सिर्फ एक कट के साथ रिलीज करने का आदेश दिया है। इसके बाद फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दे दिया गया है।
विज्ञापन


मशहूर लेखक डा. काशीनाथ सिंह के चर्चित उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित ‘मोहल्ला अस्सी’ में सनी देओल के साथ साक्षी तंवर और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग अस्सी घाट और उसके आसपास के इलाकों में हुई थी। शुक्रवार को इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ, जिसमें काशी की झलक है।
विज्ञापन


सात साल पहले बनी यह फिल्म गालियों की भरमार और विवादित डायलॉग्स की वजह से अटकी हुई थी। फिल्म में काशी की गलियां, क्षेत्रीय भाषा और अंदाज काफी जुदा दिखाई देगा। इसमें सनी देओल का किरदार एक पंडा का होगा, जो काशी के घाटों पर पूजा-पाठ करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन लीक हो गया था ट्रेलर

Film mohalla assi will be released on sixteen november
मोहल्ला अस्सी का एक द्रश्य
फिल्म इसलिए विवादों में आई थी क्योंकि कहा जा रहा था कि इसमें काशी के अल्हड़पन को गालियों में पिरो दिया गया था। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

बता दें फिल्म के डायरेक्टर डा. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'मोहल्ला अस्सी' बनारस के घाटों और बनारसीपन को पिरोती हुई कहानी है जिसे प्रसिद्ध लेखक काशीनाथ सिंह ने पहले 'काशी का अस्सी' में दर्ज किया था। बाद में डा. द्विवेदी ने उसी के आधार पर अपनी फिल्म बनाई।

‘मोहल्ला अस्सी‘ 2011-12 में बनकर तैयार हुई थी। अगस्त 2015 में यह फिल्म तब चर्चा में आई जब इसका ट्रेलर रातोंरात ऑनलाइन लीक हो गया था। फिल्म के ट्रेलर में गाली देते भगवान शिव को दिखाया गया था, जिसकी आलोचना हुई थी। इसी दौरान पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक होने से दर्शकों के बीच पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed