फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight in two sides in Jaunpur 11 injured including two women uproar on collectorate

जौनपुर: दो पक्षों में हुई मारपीट में 11 घायल, कलेक्ट्रेट पर हंगामा

Fri, 06 Nov 2020 10:36 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fight in two sides in Jaunpur 11 injured including two women uproar on collectorate
मारपीट मामले में कलेक्ट्रेट पहुंचे एक पक्ष से वार्ता करते एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर के बक्शा क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों तरफ से दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि कोटे की दुकान पर राशन लेने के विवाद में मारपीट हुई जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि समोसे की दुकान पर लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई।

विज्ञापन


दोनों पक्षों से तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं उचित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया। यहां एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने लोगों को समझाया।
विज्ञापन



मारपीट में घायल कोहड़े गांव निवासी आकाश यादव ने तहरीर दी है कि गांव में ही चिखुरी निषाद की समोसा की दुकान है। जहां लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष से घायल मनीष निषाद  का आरोप है कि विपक्षी कोटेदार हैं। राशन लेने गए थे। जहां विवाद के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष के आकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, राहुल यादव, नाटे यादव, अवनीश यादव तथा दूसरे पक्ष के मनीष निषाद, आदर्श निषाद, अंकित निषाद, बॉबी निषाद एवं दो महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed