पंडे-दुकानदारों में मारपीट: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर दर्शन कराने को लेकर विवाद, पुलिस ने कराया बचाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कराने के विवाद पर पंडे और दुकानदार आपस में भिड़ गए। ज्ञानवापी गेट के बाहर ही सड़क पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।
गुरुवार को दोपहर में एक दर्शनार्थी को दर्शन कराने पर पंडे और दुकानदार आपस में भिड़ गए। पंडों ने आरोप लगाया कि फूलमाला बेचने वाले दर्शनार्थियों को दर्शन कराने ले जा रहे थे। उनका कहना है कि दर्शन-पूजन कराने का काम पंडों का है तो दुकानदार किस हैसियत से दर्शन पूजन करा रहे हैं। इसी को लेकर दोनों में मारपीट हो गई।
स्पर्श दर्शन पर श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी आमने-सामने
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार की देर शाम भी स्पर्श दर्शन करने पर सुरक्षाकर्मी और नेमी दर्शनार्थी आमने सामने आ गए थे। बुधवार की शाम को नेमी दर्शनार्थी बाबा दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। इसी दौरान पांच छह लोग दर्शन करने पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश कर गए। उनके पीछे नेमी दर्शनार्थी भी जाने लगे तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका।
इस पर नेमी दर्शन के लिए अड़ गए और कहा कि जब गर्भगृह में प्रवेश बंद है तो वीआईपी के नाम पर लोग प्रवेश क्यों कर रहे हैं। इसको लेकर दोनों तरफ से काफी बहस हुई बाद में मंदिर के पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।