फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fight between male and lady passenger for seat in plane at varanasi airport video went viral

वाराणसी एयरपोर्ट: विमान में सीट के लिए महिला और पुरुष यात्री में कहासुनी, 24 अप्रैल की घटना का वीडियो वायरल

Sun, 01 May 2022 01:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 May 2022 01:35 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान में सीट को लेकर एक महिला और पुरुष यात्री में कहासुनी हो गई। 24 अप्रैल को घटी इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। 

विज्ञापन
fight between male and lady passenger for seat in plane at varanasi airport  video went viral
वाराणसी से मुंबई जाने वाले विमान की घटना - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे इंडिगो के विमान में सीट के लिए दो यात्रियों में कहासुनी हो गई। जिसके कारण विमान डेढ़ घंटे विलंबित हुआ। 24 अप्रैल की घटी घटना का वीडियो सामने आया है। मुंबई जा रहे इंडिगो के विमान में एक महिला और पुरुष यात्री में तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


उसके बाद पायलट ने विमान ले जाने से इनकार कर दिया। विमान एक घंटे से ज्यादा वक्त तक एयरपोर्ट के एप्रन पर ही खड़ा रहा। एयरलाइंस के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों शांत हुए और माफीनामा लिखवाकर दोनों को उड़ान भरने की इजाजत दी गई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई5362 वाराणसी एयरपोर्ट से रात्रि 10.45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरता है। 24 अप्रैल को यह विमान अपने तय समय से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। विमान से यात्रा करने वाले पवन पाठक नामक यात्री ने बताया कि विमान एप्रन से रनवे पर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विमान में बैठे अन्य यात्री हुए आक्रोशित

उसी समय एक पुरुष यात्री ने अपनी सीट पर बैठने के लिए एक महिला यात्री को साइड होने के लिए कहा। देखते ही देखते दोनों में बहस होने लगी। दोनों जोर-जोर से चिल्लाते हुए एक दूसरे को भला बुरा बोलने लगे। इसकी जानकारी जब विमान के पायलट को हुई तो उसने विमान को वापस लाकर एप्रन पर खड़ा कर दिया।

पायलट ने दोनों यात्रियों को विमान से उतार देने की बात कही, जिससे बात और बढ़ गई। इस दौरान विमान एक घंटे से ज्यादा वक्त तक एप्रन पर ही खड़ा रहा। जिससे विमान में बैठे अन्य यात्रियों का धैर्य जवाब देने लगा और वो आक्रोशित होने लगे। क्रू मेंबर ने यात्रियों को समझाबुझाकर शांत कराया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों यात्री शांत हुए और लिखापढ़ी करवाया गया। तब जाकर विमान ने उड़ान भरी

यात्री ने की जांच और कार्रवाई की मांग

fight between male and lady passenger for seat in plane at varanasi airport  video went viral
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

यात्री पवन पाठक ने कहा कि इसकी जांच की जानी चाहिए। दो लोगों के लिए 200 यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक रोक कर रखा गया। यह एविएशन के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी शिकायत वे नागर विमानन महानिदेशालय से की है।

इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया की यह घटना 24 अप्रैल की है। विमान में बैठते समय पुरुष यात्री के हैंड बैग से महिला यात्री को धक्का लग गया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। एयरलाइंस के प्रतिनिधियों को हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस तरह की घटना हो तो उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed