{"_id":"5c168680bdec2253eb29fc8f","slug":"fight-and-firing-in-marriage-function-for-arkestra-at-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा को लेकर भिड़े घराती-बाराती, फूंक दी कार, फायरिंग, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा को लेकर भिड़े घराती-बाराती, फूंक दी कार, फायरिंग, बैरंग लौटी बारात
Mon, 17 Dec 2018 12:06 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के लालपुर गांव की निषाद बस्ती में शनिवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा चालू करने का विरोध करने पर बवाल हो गया। दो गुटों में जमकर मारपीट, फायरिंग और आगजनी हुई। घराती और बाराती समेत 12 लोग घायल हो गए। एक कार फूंक दी गई।बाद में बारात बिना शादी के ही लौट गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
firing
एक पक्ष से हवा में कई राउंड गोलियां चलाई गईं। बाद में बारात बिना शादी के ही लौट गई। लड़के के चाचा रामहित निषाद ने घराती पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लालपुर गांव के सुखराम निषाद की बेटी नेहा की शादी बशीरपुर जौनपुर के रामयश निषाद के बेटे नीरज से तय थी। शनिवार शाम सात बजे बारात पहुंची। जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ।
ballia
- फोटो : अमर उजाला
तभी बारातियों ने आर्केस्ट्रा चालू करा दिया। घरातियों ने विरोध किया, कहा कि आर्केस्ट्रा जयमाल के बाद शुरू होगा। इस पर उनमें पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट होने लगी। इस बीच बारातियों की ब्रेजा कार में आग लगा दी गई, जिससे एक मड़हा भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुलिस जीप
- फोटो : अमर उजाला
बारातियों ने भी वहां खड़ी दर्जन भर से अधिक बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक पक्ष से आठ राउंड गोलियां दागी गईं। किसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। बारात बिना शादी के ही लौट गई।
विज्ञापन
fight
मारपीट में घराती पक्ष से सुनील निषाद, सिद्धार्थ, नन्हकू उर्फ विवेक, प्रदुम, सुनील उर्फ पिंटू, जेलर, सौरभ, प्रदीप तथा बारातियों की तरफ से रामलखन, मुन्ना, इंद्रजीत, धीरज आदि घायल हो गए।