फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fight against coronavirus varanasi model Infection rate reached 40% to 3% in one and a half month PM Modi praised

कोरोना से जंग का बनारस मॉडल, डेढ़ माह में संक्रमण दर 40% से 3% पहुंचा, पीएम मोदी ने की प्रशंसा

Fri, 21 May 2021 07:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 May 2021 07:50 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद के दौरान काशी में कोरोना की लड़ाई किस तरह लड़ी गई और अभी आगे कैसे लड़ी जा रही है। इसकी तस्वीर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पीएम को दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इस दौर में काशी ने जिस तरीके से न केवल वाराणसी बल्कि पूर्वांचल और बिहार के जिलों के लोगों की सेवा की, उसे केवल प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश में रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
fight against coronavirus varanasi model  Infection rate reached 40% to 3% in one and a half month PM Modi praised
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना संकट से बाहर आने की कोशिश में जुटे वाराणसी के प्रयासों की सराहना शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। ऑनलाइन संवाद के दौरान उन्होंने कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद के दौरान काशी में कोरोना की लड़ाई किस तरह लड़ी गई और अभी आगे कैसे लड़ी जा रही है। इसकी तस्वीर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पीएम को दिखाई।

विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू दूसरी लहर 10 अप्रैल को इतना अधिक बढ़ गई कि बेड, ऑक्सीजन संकट हो गया। आरटीपीसीआर जांच के रिपोर्ट में भी देरी होने लगी। ऐसे में पीएमओ, शासन के सहयोग और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों, काशीवासियों के सहयोग से जंग में अब धीरे धीरे सफलता मिल रही हैं।
विज्ञापन


पहले 5-6 दिन में जांच रिपोर्ट आती थी लेकिन बाद में  दो आटोमेटिक मशीन मिलने के बाद जांच की संख्या तो बढ़ी फिर भी अब 24 घंटे में रिपोर्ट भी आ रही है। शुरू के दिनों में जहां 310 वेंटिलेटर और 70 एचएफएन्सी थे बाद में 170 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भी खरीदा गया। वहीं अब वेंटिलेटर की संख्या भी बढ़कर 630 हो गई है। 1900 से बढ़कर आक्सीजन सिलिंडर भी अब 4300 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही डीआरडीओ में 40 मीट्रिक टन के नए ऑक्सीजन प्लांट लगने के साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। जिसमें दो जगहों पर प्लांट लग गए हैं और 5 और भी लग रहे हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि  जून महीने के अंत तक जिले की सभी सीएचसी  पर ऑक्सीजन प्लांट लग जाएंगे जिससे कि लोगों को इलाज में किसी तरीके की कोई संकट नहीं होगी।

इस दिशा में भी काम शुरू हो गया है। कमिश्नर ने प्रेजेंटेशन में बताया कि शहरी,ग्रामीण इलाकों में 1.25 लाख  लोगों तक दवा भी पहुंची है। ग्रामीण इलाकों में 95000 और शहरी इलाकों में 30,000 है। इसके अलावा आयुष 64  मेडिसिन का वितरण किया जा रहा है।

पीएम की सराहना के बाद बनारस मॉडल बनेगा

पीएम मोदी की वाराणसी के प्रयासों की सराहना के बाद अब देश में कोरोना से जंग में बनारस मॉडल बनेगा। यहां के ट्रैस, ट्रैक और ट्रीट के साथ अधिकारियों का समन्वय, कंटेमेंट जोन बनाकर घर-घर का अभियान सहित प्रयासों को बताया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 95 हजार परिवारों तक लक्षण वाले मरीजों की तलाश कर उन तक दवा पहुंचाने का अभियान भी मील का पत्थर साबित होने लगा है।

पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महामारी के इस दौर में काशी ने जिस तरीके से न केवल वाराणसी बल्कि पूर्वांचल और बिहार के जिलों के लोगों की सेवा की, उसे केवल प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश में रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इसकी सराहना भी हो रही है।

आईसीयू में बेड बढ़ाने की बात हो या ऑक्सीजन का संकट दूर करने या फिर कम समय में 750 बेड का डीआरडीओ अस्पताल तैयार कराया जाना यह अपने आप में एक अनूठी मिसाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ आशा और एएनएम की भूमिका को भी अहम बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों के द्वारा दुकान बंद रखने के आह्वान की भी सराहना की। कहा कि ग्रामीण इलाकों में इलाज के साथ-साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन में जिस तरह से दवाओं का वितरण किया गया, उससे बहुत हद तक व्यवस्था पर नियंत्रण पाने में सफलता मिली। पीएम मोदी ने जन कल्याणकारी योजनाओं को भी कोरोना की लड़ाई में सहायक मानते हुए कहा कि आयुष्मान योजना, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत योजना के साथ ही पूरे विश्व में जिस तरह योग को बढ़ावा दिया गया। यह भी कोरोना की लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।

पीएम बोले, बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से जीतेगी काशी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयास और बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से काशी कोरोना से जंग जीतेगी। मेरी काशी के लोग मरीज, बुजुर्गों की परिवार के सदस्य के तौर पर मदद की। दवा से लेकर खाने तक की चिंता नहीं करनी पड़ी। मां अन्नपूर्णा की नगरी और साधना के तप से इस महामारी में काशी ने खुद को संभाला है।

उन्होंने कहा, महामारी के दौर में काशी में लोगों ने जिस तरह से मोर्चा सभाला अब इसकी चर्चा देश में हो रही है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सुरक्षा बलों के कार्यों के जितनी सराहना की जाय कम है। कोरोना से चल रही लड़ाई में योग और आयुष ने बड़ी ताकत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महादेव की नगरी में लोगों ने आध्यात्मिक क्षमता के साथ सेवा का परिचय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed