कोरोना से जंग का बनारस मॉडल, डेढ़ माह में संक्रमण दर 40% से 3% पहुंचा, पीएम मोदी ने की प्रशंसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद के दौरान काशी में कोरोना की लड़ाई किस तरह लड़ी गई और अभी आगे कैसे लड़ी जा रही है। इसकी तस्वीर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पीएम को दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इस दौर में काशी ने जिस तरीके से न केवल वाराणसी बल्कि पूर्वांचल और बिहार के जिलों के लोगों की सेवा की, उसे केवल प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश में रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट से बाहर आने की कोशिश में जुटे वाराणसी के प्रयासों की सराहना शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। ऑनलाइन संवाद के दौरान उन्होंने कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद के दौरान काशी में कोरोना की लड़ाई किस तरह लड़ी गई और अभी आगे कैसे लड़ी जा रही है। इसकी तस्वीर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पीएम को दिखाई।
कमिश्नर ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू दूसरी लहर 10 अप्रैल को इतना अधिक बढ़ गई कि बेड, ऑक्सीजन संकट हो गया। आरटीपीसीआर जांच के रिपोर्ट में भी देरी होने लगी। ऐसे में पीएमओ, शासन के सहयोग और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों, काशीवासियों के सहयोग से जंग में अब धीरे धीरे सफलता मिल रही हैं।
पहले 5-6 दिन में जांच रिपोर्ट आती थी लेकिन बाद में दो आटोमेटिक मशीन मिलने के बाद जांच की संख्या तो बढ़ी फिर भी अब 24 घंटे में रिपोर्ट भी आ रही है। शुरू के दिनों में जहां 310 वेंटिलेटर और 70 एचएफएन्सी थे बाद में 170 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भी खरीदा गया। वहीं अब वेंटिलेटर की संख्या भी बढ़कर 630 हो गई है। 1900 से बढ़कर आक्सीजन सिलिंडर भी अब 4300 है।
साथ ही डीआरडीओ में 40 मीट्रिक टन के नए ऑक्सीजन प्लांट लगने के साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। जिसमें दो जगहों पर प्लांट लग गए हैं और 5 और भी लग रहे हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि जून महीने के अंत तक जिले की सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लग जाएंगे जिससे कि लोगों को इलाज में किसी तरीके की कोई संकट नहीं होगी।
इस दिशा में भी काम शुरू हो गया है। कमिश्नर ने प्रेजेंटेशन में बताया कि शहरी,ग्रामीण इलाकों में 1.25 लाख लोगों तक दवा भी पहुंची है। ग्रामीण इलाकों में 95000 और शहरी इलाकों में 30,000 है। इसके अलावा आयुष 64 मेडिसिन का वितरण किया जा रहा है।
पीएम की सराहना के बाद बनारस मॉडल बनेगा
पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महामारी के इस दौर में काशी ने जिस तरीके से न केवल वाराणसी बल्कि पूर्वांचल और बिहार के जिलों के लोगों की सेवा की, उसे केवल प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश में रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इसकी सराहना भी हो रही है।
आईसीयू में बेड बढ़ाने की बात हो या ऑक्सीजन का संकट दूर करने या फिर कम समय में 750 बेड का डीआरडीओ अस्पताल तैयार कराया जाना यह अपने आप में एक अनूठी मिसाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ आशा और एएनएम की भूमिका को भी अहम बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों के द्वारा दुकान बंद रखने के आह्वान की भी सराहना की। कहा कि ग्रामीण इलाकों में इलाज के साथ-साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन में जिस तरह से दवाओं का वितरण किया गया, उससे बहुत हद तक व्यवस्था पर नियंत्रण पाने में सफलता मिली। पीएम मोदी ने जन कल्याणकारी योजनाओं को भी कोरोना की लड़ाई में सहायक मानते हुए कहा कि आयुष्मान योजना, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत योजना के साथ ही पूरे विश्व में जिस तरह योग को बढ़ावा दिया गया। यह भी कोरोना की लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।
पीएम बोले, बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से जीतेगी काशी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयास और बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से काशी कोरोना से जंग जीतेगी। मेरी काशी के लोग मरीज, बुजुर्गों की परिवार के सदस्य के तौर पर मदद की। दवा से लेकर खाने तक की चिंता नहीं करनी पड़ी। मां अन्नपूर्णा की नगरी और साधना के तप से इस महामारी में काशी ने खुद को संभाला है।
उन्होंने कहा, महामारी के दौर में काशी में लोगों ने जिस तरह से मोर्चा सभाला अब इसकी चर्चा देश में हो रही है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सुरक्षा बलों के कार्यों के जितनी सराहना की जाय कम है। कोरोना से चल रही लड़ाई में योग और आयुष ने बड़ी ताकत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महादेव की नगरी में लोगों ने आध्यात्मिक क्षमता के साथ सेवा का परिचय दिया है।