{"_id":"5f13da708ebc3e9f6a14ea54","slug":"fierce-fire-in-shop-ration-grocery-items-burned-to-ashes-loss-of-millions-of-rupees-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वो सोता रह गया और हो गया लाखों का नुकसान, जब उठकर देखा तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वो सोता रह गया और हो गया लाखों का नुकसान, जब उठकर देखा तो...
Sun, 19 Jul 2020 11:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। आग से दो लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। दुकान स्वामी दुकान के ही ऊपर के कमरे में सो रहा था। उसे काफी देर बाद आग लगने जानकारी हुई। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
पुरा बघेला गांव निवासी सुरेश गौतम सिकरारा-बरईपार मार्ग पर कलवारी तिराहे के पास किराए के मकान में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। इसी मकान में दुकान के ऊपर बने कमरे में वह रहते भी हैं। शनिवार की रात वह कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
आधी रात में कुछ जलने का अहसास हुआ तो आसपास के लोगों की नींद खुली। दुकान से तेज धुंआ उठता देख शोर मचाते हुए सुरेश को जगाया। उन्होंने जब दुकान खोला तो अंदर लपटें उठ रही थी। फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही काफी मशक्कत से आग बुझा ली गई। सुरेश के मुताबिक दुकान में रखा फर्नीचर, पंखा सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान नष्ट हुआ है। सुबह सिकरारा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।