फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   festival

अंतरगृही परिक्रमा पथ पर निकला श्रद्धा का रेला

Wed, 30 Dec 2020 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
festival
वाराणसी। धर्म नगरी काशी में यात्राओं का अलग ही महत्व है। कोरोना काल में भी आस्था संक्रमण पर भारी नजर आई। अंतरगृही परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं का रेला निकल पड़ा। मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए मणिकर्णिका घाट से मंगलवार को श्रद्धालुओं ने माता सीता का ध्यान कर एकदिवसीय अंतरगृही यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह महिलाओं ने मणिकर्णिका घाट पर स्नान कर यात्रा का संकल्प लिया। इसके बाद श्रद्धालु देवी गीत गुनुगुनाते हुए यात्रा पथ पर बढ़ती रहीं। श्रद्धालु अस्सी घाट, संकटमोचन से एफसीआई गोदाम, मंडुवाडीह, फुलवरिया होते हुए चौकाघाट पहुंची। चौकाघाट पर महिलाओं ने रसोई बनाई और रात्रि विश्राम किया। चौकाघाट पर आरंभ फाउंडेशन केशांतनु त्रिपाठी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में महिलाओं को फलाहार, चाय और पानी का निशुल्क वितरण किया गया। रात्रि विश्राम के बाद श्रद्धालु राजघाट होते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंचेंगे। मणिकर्णिका घाट पर संकल्प विसर्जन के साथ ही यात्रा भी पूर्ण होगी।
विज्ञापन

काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि त्रेतायुग में माता सीता ने अंतरगृही यात्रा की शुरुआत की थी। तब से काशी में यह परंपरा चली आ रही है। अंतरगृही यात्रा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed