फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   festival

पुत्र के मंगल के लिए माताओं ने निर्जला रखा व्रत

Fri, 11 Sep 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
festival
वाराणसी। पुत्र के सुख, स्वास्थ्य, दीर्घायु होने की कामना और गोद भरने की मनौती के साथ महिलाओं ने जिउतिया का निर्जला व्रत रखा। पुत्रों की दीर्घायु के लिए माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के दौर में भी पूजन के लिए तालाबों, पोखरों, कुंडो व मंदिरों में महिलाओं की टोली पहुंची। इसके साथ ही घर के आंगन व छत पर भी महिलाओं ने पूजा की। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे की वजह से विभिन्न में समिति व प्रशासन की ओर से सख्त गाइडलाइन के बावजूद महिलाएं शहर के विभिन्न कुंडों जैसे ईश्वरगंगी, रामकटोरा, लक्ष्मीकुंड, पोखरे पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस दौरान महिलाओं ने न मास्क लगा रखा था और न ही पूजा स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था। हालांकि सूचना मिलने पर पोखरे पर पुलिस के जवानों ने पहुंचकर सभी को सख्त हिदायत देकर सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

घर के आंगन और छतों पर हुई पूजा
एक ओर जहां शहर की महिलाओं ने कुंडों व तालाबों पर जा कर पूजा की वहीं घर के आंगन में छत पर वेदी बनाकर भी संतान की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने भगवान जीमूतवाहन की विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई पूजा
जिउतिया पर्व पर जीमूतवाहन भगवान के पूजा के लिए महिलाओं ने आठ गन्ने से पूजा मंडप बनाया। पूजा मंडप में हल्दी व आटे का लेपन से गोट बनाया गया। कहीं वैदिक ब्राह्मण तो कहीं पर बुजुर्ग महिलाओं ने व्रत की कथा सुनाई। इसके बाद पूजा मंडप में पूजन सामग्री चढ़ाई गई। उनके आगे जल भरे कलश पर दीप प्रज्वलित किया। सोने व चांदी की जिउतिया को धागे में पिरोया गया और पूजा अर्चना के साथ आरती उतारी गई।
छत पर बनाया कुंड और की पूजा
चौका घाट निवासी दीपा दुबे ने बताया कि संक्रमण के बढ़ते दायरे में हमने घर पर मिट्टी से कुंड बनाकर छत पर जिउतिया की पूजा की और परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

पूरे परिवार के साथ मनाया जिउतिया
आखरी निवासी आशा देवी ने बताया कि कई वर्षों से घाट पर जा कर पूजा करते आ रहे हैं। परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए इस बार आंगन में ही पूजा कर बच्चों को हर संकट से दूर रखने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed