फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fencing training will start first time in Banaras

Varanasi: बनारस में पहली बार शुरू होगा तलवारबाजी का प्रशिक्षण, जिला और प्रदेश स्तर पर कराई जाएगी प्रतियोगिता

Fri, 29 Mar 2024 11:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

Varanasi News: इसके लिए भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता को पत्र भेजा गया है। व्यक्तिगत खेल तलवारबाजी दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है। इसमें दोनों खिलाड़ी एक दूसरे पर सामने से हमला करते हैं। तलवार के शरीर को छूते ही हरी या लाल लाइट जल जाती है।

विज्ञापन
Fencing training will start first time in Banaras
तलवारबाजी करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में पहली बार खिलाड़ियों को तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद पहले जिला स्तर पर फिर प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए जिला ओलंपिक संघ ने भारतीय तलवारबाजी संघ को पत्र लिखा है। साथ इसके लिए जरूरी उपकरण और कोच की मांग की है।

विज्ञापन


जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि काशी में तलवारबाजी प्रतियोगिता की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता को पत्र भेजा गया है। व्यक्तिगत खेल तलवारबाजी दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है। इसमें दोनों खिलाड़ी एक दूसरे पर सामने से हमला करते हैं। तलवार के शरीर को छूते ही हरी या लाल लाइट जल जाती है। खिलाड़ी के प्रहार को विद्युत रिकॉर्डिंग उपकरण से गिना जाता है।
विज्ञापन


निर्धारित समय में अधिक प्रहार करने वाले को विजेता घोषित किया जाता है। खेल में उपयोग होने वाले तलवार का वजन 500 ग्राम होता है। प्लेइंग एरिया 14 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़ा होता है। तलवारबाजी ओलंपिक में शामिल है। वर्ष 1896 से ओलंपिक में यह खेल शामिल है। टोक्यो ओलंपिक 2023 में भारतीय महिला खिलाड़ी कुछ अंकों से पदक जीतने से चूक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिया जाएगा प्रशिक्षण
तलवारबाजी का प्रशिक्षण परमानंदपुर गांव स्थित आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दिया जाएगा। भारतीय तलवारबाजी संघ के सहयोग से जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। यूपी खेल निदेशालय से कोच उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इससे यहां के खिलाड़ियों को जिले में प्रशिक्षण का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed