Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female students were sensitized through the campaign "Speak openly, break the silence..."

Varanasi News: खुलकर बोलो, चुप्पी तोड़ो... के जरिए छात्राओं को किया गया जागरूक

Mon, 10 Aug 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Female students were sensitized through the campaign "Speak openly, break the silence..."
जंसा थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित महर्षि संदीपनी पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अ
जंसा थाना क्षेत्र के महर्षि संदीपनी विद्यालय में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने खुलकर बोलो, चुप्पी तोड़ो का संदेश देते हुए सहायता के लिए परिजनों, शिक्षकों या पुलिस से संपर्क करने को कहा। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्हें घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न से बचाव, सही और गलत स्पर्श तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साइबर अपराध और ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए। छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक से बचने और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी। आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। छात्राओं ने भी महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर अपने विचार साझा किए। पुलिस टीम ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

महिला जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षा-स्वावलंबन पर जोर
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को कैंट स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण पर जागरूक किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अपूर्व पांडेय ने महिलाओं और बालिकाओं को बेटियां हैं देश की शान, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान विषय पर जागरूक किया। महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इनमें 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) और 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन) प्रमुख थे। कार्यक्रम में 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे नंबरों की जानकारी दी गई। वाराणसी कमिश्नरेट का हेल्पलाइन नंबर 9670705555 भी बताया गया। महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी समस्या के लिए इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed