{"_id":"5f0c8fc3f68b566d3e717720","slug":"female-officer-uproar-in-the-cvo-office-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिकारी का सीवीओ कार्यालय में हंगामा, सुरक्षा में तैनात दो महिला सिपाहियों से भी उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिकारी का सीवीओ कार्यालय में हंगामा, सुरक्षा में तैनात दो महिला सिपाहियों से भी उलझी
Mon, 13 Jul 2020 10:15 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : amar ujala
चंदौली में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार को पशुधन प्रसार अधिकारी बबिता पांडेय ने हंगामा किया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कार्यालय के बाहर तैनात दो महिला पुलिस कर्मियों से भी उलझ गई। सीवीओ ने इस मामले तहरीर दी है। आरोप लगाया कि बबिता पांडेय कई दिनों से अनुपस्थित थीं।
वेतन रोकने पर उन्होंने हंगामा किया है। बबिता पांडेय सदर ब्लाक स्थित डिप्टी सीवीओ कार्यालय में पशुधन प्रसार अधिकारी हैं। वह 22 जून से दफ्तर नहीं आ रही थीं। इस पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. महेशचंद्र की संस्तुति पर सीवीओ ने उनका वेतन रोक कर दिया।
सीवीओ ने बताया कि महिला अफसर ने 10 जुलाई को डिप्टी सीवीओ को फोनकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दफ्तर में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी थी। उन्होंने सोमवार को दफ्तर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले से डीएम नवनीत सिंह चहल, पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के साथ ही विभाग के अपर निदेशक वाराणसी और निदेशक लखनऊ को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया है। आरोप है कि सोमवार की सुबह पशुधन प्रसार अधिकारी दफ्तर पहुंची और महिला पुलिसकर्मियों से उलझ गईं।

पुलिसकर्मियों ने इसकी रिकार्डिंग कर ली है। महिला पुलिसकर्मियों ने कोतवाली में फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद कस्बा चौकी प्रभारी मनोज पांडेय हमराहियों के साथ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचे। उन्होंने सीवीओ के साथ ही महिला अधिकारी संग वार्ता कर मामले की जानकारी ली।
पशुधन प्रसार अधिकारी बबिता पांडेय ने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाए। कहा, बिना कारण उनका वेतन काटा जा रहा है। वह अपनी बात रखने कार्यालय में गई थी। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कोतवाली में महिला अफसर के खिलाफ सरकारी सेवा के दौरान गलत आचरण करने के संबंध में तहरीर दी। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।