फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female Doctor Commits Suicide by Hanging Two Months Before Engagement in Varanasi

महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड: जिस बेटी की दो महीने बाद होनी थी सगाई, उसका शव फंदे से लटकता देख बेसुध हो गए पिता

Tue, 12 May 2026 12:48 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 12:48 AM IST
सार

लंका थाने के सामने स्थित शिवम कॉम्प्लेक्स में रहने वाले अधिवक्ता अविंद्रनाथ मौर्य की बेटी डॉ. रुचिका मौर्य ने सोमवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद बेटी का शव देख पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
Female Doctor Commits Suicide by Hanging Two Months Before Engagement in Varanasi
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के लंका थाना क्षेत्र स्थित शिवम कॉम्प्लेक्स में डॉ. रुचिका मौर्य (30) ने सोमवार दोपहर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को लंका पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जुलाई में उनकी इंगेजमेंट और नवंबर में शादी तय थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नहीं मिला है। कारणों का पता लगाने की कोशिश की रही है।

विज्ञापन


एमडी की तैयारी कर रही थीं डॉ. रुचिका मौर्य
लंका थाने के सामने स्थित शिवम कॉम्प्लेक्स में रहने वाले अधिवक्ता अविंद्रनाथ मौर्य की बेटी डॉ. रुचिका मौर्य मुंबई के एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थीं। कुछ दिन पहले ही वह मुंबई से घर लौटी थीं और एमडी की तैयारी कर रही थीं। रोजाना की तरह सोमवार सुबह उन्होंने पिता अविंद्रनाथ के लिए भोजन बनाया और पिता कचहरी चले गए। जब अविंद्रनाथ मौर्य कचहरी से घर लौटे तो आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने लंका पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर डॉ. रुचिका पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं। बेटी का शव देखकर पिता बेसुध हो गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में होनी थी शादी
पिता अविंद्रनाथ मौर्य ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी नवंबर में तय थी और जुलाई में इंगेजमेंट होनी थी। डॉ. रुचिका ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित जॉली ग्रांट मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2020 में एमबीबीएस किया था। इसके बाद वह मुंबई के एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थीं। कुछ दिन पहले ही वह एमडी की तैयारी के लिए घर आई थीं। दो भाई-बहनों में रुचिका सबसे बड़ी थीं। छोटा भाई मुंबई में नौकरी करता है। उनकी मां की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed