फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female cop has accused inspector for harassment in Varanasi

वाराणसी: महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

Tue, 29 Jan 2019 10:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 29 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Female cop has accused inspector for harassment in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक महिला  सिपाही ने एसएसओ पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। इसके  बाद शनिवार को शिकायती पत्र यूपी पुलिस को ट्वीट भी कर दिया जिससे मामला सार्वजनिक हो गया।
विज्ञापन


 बनारस के चौक थाने पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह गर्भवती है और कबीर चौरा के महिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर चौक वेद प्रकाश राय उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को जानते हुए भी हमराही के तौर पर उनकी ड्यूटी लगा दिए।  
विज्ञापन


महिला सिपाही ने बताया कि उसने अनुरोध भी किया था कि उनकी ड्यूटी ऐसी जगह लगाई जाए जहां भागदौड़ ना करनी पड़े। लेकिन लेकिन हमराही पर ड्यूटी लगने से भागदौड़ करनी पड़ती है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एसएचओ ने कहा कि मरना है तो मर जाओ मेरे घर की नहीं हो।  इसके बाद 20 जनवरी को इंस्पेक्टर चौक ने अपने कार्यालय में बुलाकर महिला आरक्षण की जैकेट अपने सामने उतरवाईं। आपत्ति जताने पर असंवैधानिक शब्दों का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शिव दशाश्वमेध से पूछने पर पता लगा कि जैकेट करवाने की बात गलत है प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर इंस्पेक्टर चौक ने सभी को एक तरह की जैकेट पहनने के लिए कहा था इसके बावजूद शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जा रही है। पुलिस एक अनुशासित विभाग है। महिला आरक्षी नहीं शिकायत की थी तो उसे प्रार्थना पत्र को ट्विटर पर वायरल नहीं करना चाहिए था यह घोर अनुशासनहीनता है। विभागीय जांच में जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed