Fee Hike: संस्कृत विवि और महाविद्यालयों की फीस 50 फीसदी बढ़ी, इस सत्र से होगा प्रभावी, पढ़िए पूरी फीस लिस्ट..
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने फीस में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसमें प्रथमा, मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री, आचार्य और डिप्लोमा प्रमाण पत्रों की फीस में वृद्धि की गई है। वित्त समिति की संस्तुति और कुलपति के आदेश के बाद वर्तमान सत्र से नये शुल्क को लागू कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में फीस बढ़ा दी गई है। लंबे अंतराल के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने फीस में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसमें प्रथमा, मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री, आचार्य और डिप्लोमा प्रमाण पत्रों की फीस में वृद्धि की गई है। वित्त समिति की संस्तुति और कुलपति के आदेश के बाद वर्तमान सत्र से नये शुल्क को लागू कर दिया गया है। कुलसचिव केशलाल के अनुसार, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की फीस में बढ़ोतरी की गई है। महाविद्यालयों में शास्त्री की फीस पहले एक हजार रुपये थी जो अब 1460 रुपये हो गई है। वहीं, आचार्य की प्रथम सेमेस्टर की फीस 11 सौ रुपये से बढ़कर 1710 रुपये हो गई है। आचार्य तृतीय सेमेस्टर की फीस एक हजार रुपये से बढ़कर 1610 रुपये हो गई है। नए सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अब नई फीस जमा करनी होगी।
संस्कृत प्रमाणपत्र-1400
शास्त्री-1400
आचार्य-1700
संगीत प्रमाणपत्र-1290
डिप्लोमा पाठ्यक्रम-1290
स्नातकोत्तर भाषा विज्ञान डिप्लोमा-1590
महाविद्यालय
नियमित छात्र
प्रथमा-1460
पूर्व मध्यमा-1460
उत्तर मध्यमा-1460
शास्त्री-1460
आचार्य प्रथम सेमेस्टर-1710
द्वितीय सेमेस्टर-1050
तृतीय सेमेस्टर-1610
चतुर्थ सेमेस्टर-1050
व्यक्तिगत छात्र
पूर्व मध्यमा-2485
उत्तर मध्यमा-2485
शास्त्री-3885
आचार्य प्रथम सेमेस्टर-4385
द्वितीय सेमेस्टर-2585
तृतीय सेमेस्टर-4285
चतुर्थ सेमेस्टर-2585