फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father stabbed his daughter after Up against on sexual harassmant on bhadohi up

पिता ने रिश्तों को किया तार-तार, बेटी के साथ दुष्कर्म करने में नाकाम रहा तो मारा चाकू

Tue, 16 Jun 2020 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Jun 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Father stabbed his daughter after Up against on sexual harassmant on bhadohi up
demo pic

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर आरोपी पिता ने अपनी बेटी को चाकू मार दिया और फरार हो गया। चाकू लगने से बेटी घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

लड़की की हालत गंभीर देख वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में एक शख्स गाड़ी चलाता है और उसकी दो बेटियां और उनसे छोटा एक बेटा है। पत्नी को छोड़ चुका है। बड़ी पुत्री की शादी पिछले महीने लॉकडाउन में ही हुई है। छोटी बेटी 17 वर्ष की है, जो हाईस्कूल की छात्रा है। वह उसके साथ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी अनुसार, सोमवार रात करीब ढाई बजे उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में नाकाम रहने पर उसे चाकू मार दिया। इसके बाद फरार हो गया। लहूलुहान बेटी को परिजन उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।

सीएचसी गोपीगंज से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों में इस प्रकरण चर्चा रही। देर रात की घटना होने के कारण समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed