फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father murdered son in jaunpur of uttar pradesh

यूपी: जौनपुर में शराब के नशे में पिता ने बेटे को काट डाला, 6 घंटे बाद पुलिस ने पकड़ा

Sun, 12 Jun 2022 08:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Jun 2022 08:03 AM IST
सार

जौनपुर के जफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से काट डाला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के छह घंटे बाद आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
father murdered son in jaunpur of uttar pradesh
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को 6 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जौनपुर के जफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से काट डाला।
विज्ञापन


पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार को इंद्रजीत शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे उसने अपने बेटे राजमन (30) के ऊपर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के वार से राजमन की गर्दन धड़ से अलग हो गई। 
विज्ञापन


राजमन के छोटे भाई अजय कुमार व गुलशन उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्यारे पिता इंद्रजीत को पुलिस ने घटना से 6 घंटे बाद गांव के ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed