फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father fires while cutting son's birthday cake, lawsuit

बेटे के जन्मदिन का केक काटने के दौरान बाप ने की फायरिंग, मुकदमा

Tue, 29 Dec 2020 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Father fires while cutting son's birthday cake, lawsuit
पिंडरा। बेटे के जन्मदिन का केक काटने के दौरान बाप द्वारा लाइसेंसी असलहे से फायरिंग करने का एक माह पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो सिंधोरा थाने में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद भी सिंधोरा थाना प्रभारी घटना को छिपाते रहे।
विज्ञापन

सिंधोरा थाना के दशरथपुर गांव में बीती 23 नवंबर को सूबेदार गिरी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर लाइसेंसी असलहे से दो राउंड फायरिंग की थी। बेटे के जन्मदिन के कुछ दिन बाद सूबेदार सपरिवार गुजरात चला गया। उसके जाने के बाद रविवार को वह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सिंधोरा थाना प्रभारी रमेश यादव से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे छिपाते हुए अनभिज्ञता जताई। साथ ही यह भी कहा कि उनके क्षेत्र में ऐसा कोई गांव ही नहीं है। वहीं, इस संबंध में जब सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की तस्दीक कराकर सूबेदार गिरी के खिलाफ सिंधोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंधौरा थाना प्रभारी को आरोपी के घर भेजा गया था, लेकिन ताला लटका मिला। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसके असलहे का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed