{"_id":"692027c60683a89e520244fe","slug":"father-died-in-road-accident-before-his-daughter-wedding-in-varanasi-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: बेटी की शादी से चार दिन पहले मातम में बदलीं खुशियां, स्कॉर्पियों की टक्कर से पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: बेटी की शादी से चार दिन पहले मातम में बदलीं खुशियां, स्कॉर्पियों की टक्कर से पिता की मौत
Fri, 21 Nov 2025 02:20 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:20 PM IST
सार
Varanasi Road Accident: वाराणसी जिले में स्कॉर्पियो की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक की बेटी की 25 नवंबर को शादी होनी थी।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के छावनी क्षेत्र में डीआईजी पीएसी आवास के पास शुक्रवार सुबह स्कॉर्पियो की टक्कर से होटल कर्मी राजेश गोंड (42) की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। घटनास्थल से कैंट पुलिस ने स्कॉर्पियो का बंफर और रजिस्ट्रेशन नंबर बरामद किया। पत्नी शीला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। चार दिन बाद ही राजेश की बड़ी बेटी अंजलि की शादी थी।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया इमलिया निवासी राजेश गोंड छावनी क्षेत्र के एक होटल में हाउस कीपिंग स्टाफ थे। सुबह 6 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से स्कूटी लेकर निकले। पीएसी आवास के पास पहुंचे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार राजेश को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Delhi Blast: दिल्ली धमाके की जांच में आजमगढ़ लिंक आया सामने, 18 साल से फरार आतंकी शादाब बेग का है कनेक्शन
विज्ञापन
टक्कर के बाद स्कूटी और राजेश को कुचलते हुए वाहन चालक भाग निकला। घटनास्थल पर ही राजेश की मौत हो गई। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। शीला ने बताया कि घर में शादी की तैयारी चल रही थी। 25 नवंबर को बड़ी बेटी अंजलि उर्फ बिन्नी की शादी थी। समझ में नहीं आ रहा है कि बेटी की शादी अब कैसे होगी। कैंट इंस्पेक्टर ने परिवार की आर्थिक मदद की।