फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father complain at CM portal that three person killed may daughter after gangrape

UP: सीएम पोर्टल पर एक पिता की शिकायत, बेटी से तीन लोगों ने किया गैंगरेप और मार डाला

Thu, 26 Apr 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 26 Apr 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Father complain at CM portal that three person killed may daughter after gangrape
एसपी, एएसपी जानकारी होते ही खुद पहुंचने घटना स्थल पर जांच करने
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के पोर्टल पर एक पिता ने बेटी की गैंगरेप के बाद हत्या की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मिर्जापुर जिले के एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस महकमा तुरंत एक्शन में आ गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने एएसपी ऑपरेशन एके सिंह के साथ खुद घटनास्थल पहुंचकर गुरुवार की देर रात मामले की जांच की। साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने को कहा।     
विज्ञापन


जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। घर पर 14 वर्षीय मेरी बेटी जो कक्षा नौ की छात्रा थी और साले का दस वर्षीय लड़का मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी रात में गांव के ही तीन व्यक्ति घर में जबरन घुस गए। मेरी बेटी को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। शोरगुल करने पर बगल के कमरे में सो रहा साले का लड़का कमरे में पहुंचा तो आरोपी मेरी बेटी को गला दबाकर मार रहे थे।

साले के लड़के को देखते हुए आरोपियों ने उससे कहा कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देंगे। जिससे वह डरकर चारपाई के नीचे छिप गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे फांसी के फंदे से लटका दिया ताकि लोग उसे आत्महत्या समझें।

बगैर पोस्टमार्टम कराए ही हो गया दाह संस्कार

Father complain at CM portal that three person killed may daughter after gangrape
23 अप्रैल को गांव के एक व्यक्ति ने घटना की सूचना मुझे दी तो वह भागकर घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बेटी फंदे पर लटकी पड़ी थी।  जिसका लोगों ने दबाव डालकर बगैर पोस्टमार्टम कराए ही दाह संस्कार करवा दिया। साले के बेटे ने घटना क्रम के बारे में बताया कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।  

मामले में मिर्जापुर के एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि   हलिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने या चौकी पर कोई तहरीर न देकर सीधे मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की है कि उसकी बेटी को तीन लोगों ने दुराचार कर मार डाला है।

मामले की जानकारी हुई है। मैं खुद घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहा हूं। फिलहाल तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश हलिया पुलिस को दे दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed